रेमडेसिवर इंजेक्शन की कालाबाज़ारी करने वाले युवक पर भोपाल पुलिस ने किया इनाम घोषित | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

रेमडेसिवर इंजेक्शन की कालाबाज़ारी करने वाले युवक पर भोपाल पुलिस ने किया इनाम घोषित | New India Times
फाइल फोटो

भोपाल में रेमडेसिवर इंजेक्शन की कालाबाज़ारी करने वाला जेके हॉस्पिटल का आकाश दुबे पुलिस की गिरफ्त से अभी भी दूर है। उसको पकड़ने के लिए पुलिस ने उस पर 7500 रुपए का इनाम घोषित किया है।
आकाश से इंजेक्शन खरीदने वाले इंदौर सीट कवर के मालिक समेत तीन लोगों को पकड़ने के बाद से ही पुलिस उसे तलाश रही है। बताया जा रहा है कि तीनों की गिरफ्तारी की भनक लगते ही आकाश फरार हो गया। आकाश के बारे में कोई भी पुलिस कंट्रोल रूम भोपाल 0755-2555922, 9479990454, थाना कोलार के फोन नंबर 0755-2443989 और क्राइम ब्रांच के फोन नंबर 0755-2443212 पर सूचना दे सकता है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article