भोपाल में 1 जून तक रहेगा जनता कर्फ्यू, कलेक्टर ने जारी किया आदेश | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

भोपाल में 1 जून तक रहेगा जनता कर्फ्यू, कलेक्टर ने जारी किया आदेश | New India Times

कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट भोपाल श्री अविनाश लवानिया ने भोपाल में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के दृष्टिगत जनता कर्फ्यू को 1 जून को प्रातः 6 बजे तक जारी रखने के आदेश दिये हैं।

जिला दंडाधिकारी श्री अविनाश लवानिया ने धारा 144 के अंतर्गत संशोधित आदेश जारी करते हुए भोपाल जिले की राजस्व सीमा में कोरोना कर्फ्यू को 1 जून तक बढ़ा दिया है। शेष सभी प्रतिबंधात्मक आदेश पूर्ववत रहेंगे। अत्यंत विशेष परिस्थितियों में सक्षम अधिकारी के संतुष्ट होने पर आवेदक को किसी भी लागू शर्तो से छूट दी जा सकेगी। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा। इस आदेश का उल्लघंन करने वाले व्यक्ति के विरूद्व भारतीय दण्ड संहिता की धारा 188 के अंतर्गत कार्यवाही की जायेगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article