रेलमंत्री सुरेश प्रभु, देवस्थान मंत्री रिणवा तथा विधायक भंवरलाल शर्मा का बीकानेर ब्राह्मण समाज ने किया भव्य स्वागत | New India Times

भैरु सिंह राजपुरोहित, बीकानेर ( राजस्थान ), NIT; ​रेलमंत्री सुरेश प्रभु, देवस्थान मंत्री रिणवा तथा विधायक भंवरलाल शर्मा का बीकानेर ब्राह्मण समाज ने किया भव्य स्वागत | New India Times रेल मंडल बीकानेर के अन्तर्गत सरदार शहर से रतनगढ़ तक सात साल में बनकर तैयार हुए आमान परिवर्तन के बाद रेलमंत्री सुरेश प्रभाकर प्रभु द्वारा हरी झंडा दिखा कर रेलगाड़ी को रवाना किया गया। 

इस अवसर पर आयोजित समारोह में चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र सिंह राठौड़, देव स्थान मंत्री राजकुमार रिणवा, नहर मंत्री डॉ रामप्रताप, श्रीगंगानगर सांसद निहालचंद, चुरु सांसद राहुल कस्वां, सरदार शहर विधायक भंवरलाल शर्मा उपस्थित थे।

रेलमंत्री सुरेश प्रभाकर प्रभु के पहली बार राजस्थान आने पर बीकानेर संभाग ब्राह्मण समाज द्वारा साफा, माल्यार्पण तथा भगवान परशुराम स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। ​
रेलमंत्री सुरेश प्रभु, देवस्थान मंत्री रिणवा तथा विधायक भंवरलाल शर्मा का बीकानेर ब्राह्मण समाज ने किया भव्य स्वागत | New India Timesसम्मानित करने वालों में बीकानेर ब्राह्मण समाज संभाग संयोजक युवा समाज सेवी के के शर्मा, अध्यक्ष देवेन्द्र सारस्वत, दिनेश शर्मा, मुकुल आचार्य तथा जेडआरयूसीसी मेंबर भगवानदेव सारस्वत मौजूद रहे। इस अवसर पर सरदारम शहर विधायक एवं आॅल इंडिया ब्राह्मण फैडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष भंवरलाल शर्मा को भी प्रतिक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। 

रेलमंत्री सुरेश प्रभाकर प्रभु द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना की गई रेलगाड़ी में सरदार शहर से रतनगढ़ तक देव स्थान विभाग मंत्री राजकुमार रिणवा ने यात्रा की।   विभिन्न रेल्वे स्टेशन पर गाड़ी पहुंचने पर क्षेत्रीय जनता ने स्वागत किया। रतनगढ़ पहुंचने पर रेल्वे स्टेशन से धन्वंतरि औषधालय के पास समारोह स्थल तक भव्य रैली का आयोजन किया गया। समारोह स्थल पर अठावन से अधिक सामाजिक व्यापारिक संस्थाओं द्वारा भव्य नागरिक अभिनंदन किया गया।

अभिनंदन समारोह में बीकानेर ब्राह्मण समाज संयोजक के के शर्मा, अध्यक्ष देवेन्द्र सारस्वत, दिनेश शर्मा तथा मुकुल आचार्य द्वारा भी देव स्थान विभाग मंत्री राजकुमार रिणवा का शाल, श्रीफल, साफा, माल्यार्पण तथा भगवान परशुराम प्रतिक चिन्ह देकर सम्मानित किया।

By nit

Exit mobile version