पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की मनाई पुण्यतिथि, 21 से 27 मई तक कांग्रेस सेवादल जरूरतमंद गरीब लोगों की करेगा मदद: जिलाध्यक्ष समृद्धि दीक्षित | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की मनाई पुण्यतिथि, 21 से 27 मई तक कांग्रेस सेवादल जरूरतमंद गरीब लोगों की करेगा मदद: जिलाध्यक्ष समृद्धि दीक्षित | New India Times

धौलपुर कांग्रेस सेवा दल के जिलाध्यक्ष समृद्धि दीक्षित के नेतृत्व में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें सभी जिला व ब्लॉक पदाधिकारियों में नमन करते हुए याद किया। जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में सरकार की कोरोना गाइडलाइन की पालना करते हुए सभी पदाधिकारियों ने आवारा बंदरों को फल खिलाएं तथा स्वतंत्रता सेनानी डॉक्टर मंगल सिंह राजकीय चिकित्सालय धौलपुर में गरीब असहाय लोगों को भोजन कराया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि पर 21 मई से 27 मई तक जिले के प्रत्येक ब्लॉक में हर दिन राजीव गांधी सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जाएगा जिसके तहत जनसेवा के कार्य किए जाएंगे। इस मौके पर धौलपुर कांग्रेस सेवा दल शहर ब्लॉक अध्यक्ष आजाद मिर्जा ने कहां की पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री राजीव गांधी जी भारत के सूचना क्रांति के जनक माने जाते हैं देश में कंप्यूटराइजेशन व टेलीकम्युनिकेशन क्रांति का श्रेय उन्हें जाता है। इस मौके पर सेपंऊ ब्लॉक अध्यक्ष दाऊ दयाल, धौलपुर ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष सोमदत्त शर्मा, शहर ब्लॉक अध्यक्ष आजाद मिर्जा, राकेश त्यागी, विजय शर्मा आदि पदाधिकारी उपस्थित थे.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version