अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

मध्य प्रदश की राजधानी भोपाल से कांग्रेसी विधायक आरिफ मसूद ने खाद्य सामग्री के बढ़ते दामों पर लगाम लगाने के लिए आज एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया। जिस में पत्रकारों से चर्चा करते हुए लोगों से अपील की है कि खाद्य सामग्री के बढ़ते दामों पर लगाम लगाने की मांग को लेकर कल 20 मई को अपने अपने घरों पर काले झण्डे लगाकर सरकार का विरोध करें। विधायक आरिफ मसूद ने कहा कि मोदी और शिवराज सरकार में महंगाई लगातार बढ़ रही है जहां पूरा देश कोरोना महामारी और लाॅकडाउन की वजह से आर्थिक रूप से परेशान हैं वहीं सरकार आम जनता को रियायतें देने के बजाए महंगाई लगातार बढ़ा रही है, रोज़ घर में खाना बनाने के उपयोग में आने वाली जीवन वस्तु की तमाम चीज़े महंगी हैं अगर कुछ सस्ता है इस सरकार में तो वह इंसान की मौतों का सिलसिला है। आमजन की आर्थिक स्थिति बहुत खराब हो गई है सरकार को कोरोना काल में गरीब, मज़दूर एवं मध्यमवर्गीय लोगों को आर्थिक सहायता देना चाहिए महंगाई से आम नागरिक को अपने परिवार का पालन पोषण करना दूभर हो रहा है। खाने का तेल जो पिछले लाॅकडाउन में 85 रूपये लीटर था अभी 160 रूपये प्रति लीटर बिक रहा है, वहीं दालों के भाव आसमान छू रहे हैं, पेट्रोल 100 रूपये के पार हो गया एवं गैस सिलेण्डर 900 रूपये में मिल रहा है।
आगे विधायक आरिफ मसूद ने कहा की कोरोना से पीड़ित मरीजों का प्राइवेट अस्पतालों में महंगा इलाज हो रहा है। पिछले कोरोना काल में कोविड-19 का उपचार निःशुल्क था इस बार क्यों नहीं किया गया क्योंकि सरकार ने प्राइवेट अस्पतालों को मरीजों के परिजनों को लूटने की छूट दे रखी है सरकार ने कोई भी गाइडलाइन तय नहीं की है सरकार सभी कोरोना मरीजों का इलाज निःशुल्क कराए। महंगे इलाज के अभाव के कारण कईं मरीजों की मृत्यु हो रही है और जिन मरीज़ों का पूर्व में प्राइवेट अस्पतालों में इलाज किया गया है उनके इलाज की राशि सरकार परिजनों को वापस कराए।
विधायक आरिफ मसूद ने कहा कि प्रदेश में इंजेक्शनों की कालाबाजारी सरकार के नाक के नीचे हो रही है और हर जगह भाजपा से जुड़े लोग ही इस कालाबाजारी में लिप्त हैं सरकार का नकली इंजेक्शन और कालाबाजारी रोकने पर ध्यान नहीं है। लाॅक डाउन में गरीब मज़दूर लाॅक डाउन का उल्लंघन करता है तो उस पर चैराहे-चैराहे धारा 188 और चालानी कार्यवाही करने पर ज़्यादा ध्यान है सरकार की इन ग़लत नीतियों को लेकर महंगाई और बिगड़ती स्वास्थ्य व्यवस्था के खिलाफ सरकार को जगाने के लिए कल 20 मई को भोपाल के लोग अपने घरों पर काले झण्डे बांधकर सरकार का विरोध करेंगे।
