अबरार अहमद खान, भोपाल, NIT;
मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले में चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में भारत की हार के बाद पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने और पटाखे फोड़कर जश्न मनाने वाले 15 लोगों के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज कर गिरिफ्तार कर लिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, बुरहानपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के मोहद गांव में बीते रविवार की रात मैच खत्म होने के बाद बड़ी संख्या में युवकों द्वारा पूरे गांव में पटाखे फोड़े गये थे, साथ ही साथ पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाकर मिठाई भी बांटी गई थी। गांव के ही कुछ लोगों ने शाहपुर थाना पुलिस को इसकी जानकारी दी थी। जिसके बाद पुलिस ने कल सोमवार को दिन भर छानबीन के बाद 15 लोगों को गिरफ्तार किया है।
शाहपुरा थाना अध्यक्ष संजय पाठक का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ देश विरोधी कृत्य और देश के प्रति घृणा का माहौल पैदा करने की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
