मो. मुजम्मिल, छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जिलें के नवेगांव थाना अंतर्गत पत्रकार के साथ हुई अभद्रता के मामले में थाना प्रभारी द्वारा निष्पक्ष कार्यवाही नहीं किये जाने को लेकर कलेक्टर छिन्दवाड़ा एवं जिला पुलिस अधीक्षक को पत्रकारों द्वारा ज्ञापन सौंपा गया. नवेगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत पत्रकार प्राइम्स टीवी न्यूज के नवेगांव संवाददाता जबल धुर्वे के साथ आरोग्यम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरेलीपार के स्वास्थ्य कर्मी राजेश द्वारा अभद्र व्यवहार एवं गाली गलौज किए जाने के संबंध में थाना नवेगांव थाना प्रभारी को आवेदन दिया गया था जिस पर उचित कार्यवाही नहीं की गई। जिसके विरोध में जुन्नारदेव के पत्रकारों द्वारा कलेक्टर एवं जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय छिंदवाड़ा में पहुंचकर लिखित ज्ञापन सौंपा गया. जिस पर स्पष्ट किया गया है कि नवेगांव थाना प्रभारी द्वारा उचित कार्यवाही नहीं की गई, स्वास्थ्य कर्मी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करना था लेकिन पुलिस विभाग द्वारा एफआईआर दर्ज नहीं की गई है. ज्ञापन मैं स्पष्ट किया गया की कलेक्टर कार्यालय एवं जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा भी अगर उचित कार्यवाही नहीं की जाती है तो प्रदेश स्तर पर धरना प्रदर्शन एवं आंदोलन कार्य पत्रकार बंधुओं द्वारा किया जाएगा।
