कर्ज से परेशान अपने आप को आग के हवाले करने वाले किसान की हमीदिया हॉस्पिटल में हुई मौत | New India Times

अबरार अहमद खान, भोपाल, NIT; ​
कर्ज से परेशान अपने आप को आग के हवाले करने वाले किसान की हमीदिया हॉस्पिटल में हुई मौत | New India Timesमध्य प्रदेश के जिला होशंगाबाद देहात थाना अन्तर्गत रंढाल निवासी किसान बाबूलाल 40 वर्ष पुत्र बालकृष्ण ने बीते 16 जून को कर्ज से परेशान होकर अपने आप को आग के हवाले कर दिया था, जिसे गम्भीर अवस्था में हमीदिया हॉस्पिटल भोपाल में भर्ती कराया गया था, जहां जिंदगी और मौत से जूझ रहे किसान की देर रात उपचार के दौरान मौत हो गयी। 

बताया जा रहा है कि किसान पर सात लाख रुपये का कर्ज था और सूदखोर उसे लगातार परेशान कर रहे थे,  जिसके कारण उसने आत्महत्या की है। वही देहात थाना प्रभारी राम स्नेही का कहना है कि परिजनों ने जिन सूदखोरों पर परेशान किये जाने का आरोप लगाया है उनके खिलाफ मामला दर्ज किया जायेगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version