अनलॉक के समाचारों के खंडन के साथ जिला प्रशासन ने 20 मई 2021 तक फिर बढ़ाया कोरोना कर्फ्यू | New India Times

मेहलका इकबाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

अनलॉक के समाचारों के खंडन के साथ जिला प्रशासन ने 20 मई 2021 तक फिर बढ़ाया कोरोना कर्फ्यू | New India Times

अपर कलेक्टर बुरहानपुर द्वारा जारी आदेश के अनुसार 8 मई 2021 प्रातः 6:00 बजे से 17 मई 2021 प्रातः 6:00 बजे तक जिला बुरहानपुर में कोरोना कर्फ्यू प्रभावशील किया गया था जिसकी अवधि सोमवार 17 मई को समाप्त होने वाली है। इस दौरान आज सोशल मीडिया पर विभिन्न ग्रुपों में यह खबर फैल गई कि सोमवार 17 मई 2021 से बुरहानपुर अनलॉक होने वाला है। सोशल मीडिया पर प्रसारित की गई इस पोस्ट पर जिला प्रशासन हरकत में आ गया और कलेक्टर बुरहानपुर के निर्देश अनुसार जिला जनसंपर्क कार्यालय बुरहानपुर ने जहां इस अनलॉक वाले समाचार का खंडन किया.

अनलॉक के समाचारों के खंडन के साथ जिला प्रशासन ने 20 मई 2021 तक फिर बढ़ाया कोरोना कर्फ्यू | New India Times
अनलॉक के समाचारों के खंडन के साथ जिला प्रशासन ने 20 मई 2021 तक फिर बढ़ाया कोरोना कर्फ्यू | New India Times

वही जिला प्रशासन की ओर से अपर कलेक्टर बुरहानपुर श्री शैलेंद्र सिंह ने अपने आदेश क्रमांक 2794 दिनांक 16 मई 2021 से कर्फ्यू आर्डर को 17 मई 2021 प्रातः 6:00 बजे से 20 मई 2021 प्रातः 6:00 बजे तक बढ़ा दिया है। हालांकि बुरहानपुर के कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह के द्वारा कोरोना महामारी पर नियंत्रण करने के जो प्रयास किए गए हैं, उससे कोरोना की रिकवरी दर में बहुत कमी आई है और रिकवरी दरकी कमी से यह संभावना व्यक्ति की गई की मध्य प्रदेश के 52 जिलों में से सिर्फ़ बुरहानपुर कोरोना रिकवरी दर की कमी के कारण अनलॉक हो सकता है। लेकिन चूंकि जिला प्रशासन को स्थिति को पूर्ण रुप से नियंत्रण करना है और राज्य शासन ने जिला प्रशासन को स्थानीय स्तर पर उसके लिए अधिकृत किया है इस कारण जिला प्रशासन ने रिस्क ना लेते हुए कोरोना कर्फ्यू की तारीख को बढ़ाने के आदेश जारी कर उन समस्त अफवाहों पर विराम लगा दिया कि बुरहानपुर अनलॉक हो रहा है। वहीं सामान्य रूप से यह माना जा रहा है कि कोरोना कर्फ्यू 31 मई 2021 तक प्रभाव शील रह सकता है।

By nit

Exit mobile version