चक्रवाती तूफान "ताउते" के आने की आहट से अनहोनी टालने के लिये सुधीर महरिया स्मृति संस्थान ने सावंली कोविड सेंटर में लगाया बडा जनरेटर, बिजली की आंख मिचौली के समय आईसीयू के लिये जनरेटर साबित होगा काफी उपयोगी | New India Times

अशफाक कायमखानी, सीकर/जयपुर (राजस्थान), NIT:

चक्रवाती तूफान "ताउते" के आने की आहट से अनहोनी टालने के लिये सुधीर महरिया स्मृति संस्थान ने सावंली कोविड सेंटर में लगाया बडा जनरेटर, बिजली की आंख मिचौली के समय आईसीयू के लिये जनरेटर साबित होगा काफी उपयोगी | New India Times

अरब सागर में बना कम दवाब के क्षेत्र के 17 मई को अत्यंत भीषण चक्रवाती तूफान में तब्दील होने के अगले दिन गुजरात तट से टकराने की सम्भावना जताने के बाद सरकार ने हाई अलर्ट जारी करने के कारण सीकर शहर स्थित सांवली कोविड सेंटर में बिजली गूल होने के उपरांत किसी तरह की जनहानि ना हो उसके लिये एक दिन पहले ही सुधीर महरिया स्मृति संस्थान ने 82.5 केवी जनरेटर सेट लगा कर पवित्र काम किया है। जो जनरेटर सेट अब कोविड सेंटर के खासतौर पर आईसीयू के लिये बहुत उपयोगी साबित होता रहेगा।
पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुभाष महरिया व पूर्व विधायक नंद किशोर महरिया द्वारा संचालित व जनपद की नामी गिरामी “सुधीर महरिया स्मृति संस्थान ने इससे पहले कोराना काल में पिछले वर्ष लाखों रुपयों की खाद्य सामग्री के राशन किट वितरित करने के अलावा प्लाजमा जांच कैम्प लगाने के साथ अब सीकर व राजस्थान के अन्य हिस्सों के अतिरिक्त अन्य प्रदेशों तक प्लाजमा डोनेट करके व डोनर को प्रोत्साहित करके अनेक लोगों की जान बचाने का प्रयास किया है। इसके अतिरिक्त पेड़ लगाने, पर्यावरण स्वच्छ रखने के साथ साथ अन्य सामाजिक कार्यों में लगातार यह संस्था काम करती रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article