वी. के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

कोविड-19 की महामारी के दौरान ऑक्सीजन के लिए मची मारामारी को देखते हुए एफ.आई. हॉस्पिटल लखनऊ के डॉक्टर तौसीफ खान के द्वारा ईद के पावन मौके पर समस्या समाधान परिवार को डुअल ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीन क्षेत्रवासियों के लिए भेंट की।
समस्या समाधान परिवार संचालक रजनीश गुप्ता बताते हैं कि कोरोना की दूसरी लहर के दौरान ऑक्सीजन की कमी के चलते ना जाने कितने लोगों की जान चली गई, घटना को गंभीरता से लेते हुए समस्या समाधान परिवार ने 5 लीटर की एक ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीन शनिवार को मंगाई और यह दूसरी मशीन भी जिसे डॉ की देखरेख में गरीबों के लिए मुफ्त में उपलब्ध कराया गया है।
समस्या समाधान परिवार की तरफ से लगातार किए जा रहे सामाजिक कार्यों को देखते हुए भुड़वारा निवासी एफ. आई. हॉस्पिटल लखनऊ के संचालक डॉ तौसीफ खान ने ईद के पावन मौके पर डुअल ऑक्सीजन कंसंट्रेटर समस्या समाधान परिवार के संचालक को सुपुर्द करते हुए जरूरतमंदों के लिए भेंट किया। डॉ तौसीफ ने बताया कि यह कंसंट्रेटर एक साथ में दो लोगों को ऑक्सीजन मुहैया कराएगा, साथ ही साथ इस मशीन में नेबुलाइजर का भी प्रयोग किया जा सकता है। समस्या समाधान परिवार द्वारा किए जा रहे हैं लगातार सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए ढेर सारी शुभकामनाएं अर्पित की और विश्वास दिलाया कि अगर समस्या समाधान परिवार द्वारा कोई भी मरीज इनके एफ. आई. हॉस्पिटल लखनऊ में भेजा जाता है तो उसकी कुशल चिकित्सा के साथ में समुचित देखभाल की जिम्मेदारी डॉ तौसीफ की रहेगी।
इस मशीन को भी चिकित्सक की देखरेख में गरीब मरीजों के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है और भविष्य में जरूरतमंदों के लिए रखा जाएगा क्योंकि इस करोना काल में इस समय ग्रामीण क्षेत्र में सबसे ज्यादा मरीज आ रहे हैं जोकि ऑक्सीजन जैसी मूलभूत सुविधाओं का लाभ नहीं ले पा रहे हैं उनके लिए डॉ की देखरेख में यह दोनों मशीन अभी निशुल्क उपलब्ध रहेगी। फिलहाल इन मशीनों से जहानपुर रोड एम.एस. हॉस्पिटल डॉ मनोज वर्मा के यहां ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीन से दी जा रही ऑक्सीजन का किसी भी मरीज से कोई भी पैसा नहीं लिया जा रहा है।
इस मौके पर संचालक रजनीश गुप्ता का कहना है अपने गोला क्षेत्र में अगर कोई सबसे बड़ी समस्या है तो वह चिकित्सा समस्या है क्योंकि यहां पर अगर किसी मरीज को उचित चिकित्सा की जरूरत होती है तो वह तत्काल नगर से बाहर रेफर कर दिया जाता है। आजादी के बाद से अभी तक अपने क्षेत्र में चिकित्सा व्यवस्था को सुधारने के लिए कोई भी प्रयास नहीं किए गए, भविष्य में अगर समस्या समाधान परिवार को कभी मौका मिलता है तो उसकी प्रथम प्राथमिकता क्षेत्र की चिकित्सा व्यवस्था को सुधारने की रहेगी जिससे हमारे क्षेत्र के किसी भी प्रकार के मरीज गोला नगर में ही पूरी चिकित्सा पा सकें। महामारी में नगर में मशीनों का अभाव सामने आ गया है इस संदर्भ को समस्या समाधान परिवार ने बहुत ही गंभीरता से लिया है संगठन की तरफ से समाज को विश्वास दिलाया जाता है कि यथासंभव नगर व क्षेत्र के लिए सारी मशीनों की व्यवस्था के लिए समस्या समाधान परिवार प्रतिबद्ध रहेगा। 5 लीटर और 10 लीटर की ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीन लगाने के बाद अब इससे भी ज्यादा पावर की मशीन लगाने पर संगठन विचारार्थ है।
समस्या समाधान परिवार लगातार 7 वर्षों से समाज के बीच में काम करता आ रहा है इस दौरान कई लोगों की चिकित्सा के लिए समस्या समाधान परिवार ने मदद की है परंतु अब भविष्य में संगठन क्षेत्र में सारी सुविधाओं से सुसज्जित सारी मशीनों के साथ एक बड़े हॉस्पिटल के निर्माण का संगठन के सदस्यों के सहयोग से सपना देखने लगा है।
संचालक रजनीश गुप्ता ने ईद के इस पावन मौके पर नगर को मिली डुअल ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीन की भेंट को स्वीकार करते हुए समस्त क्षेत्रवासियों को ईद की बधाई व शुभकामनाएं अर्पित की।
