राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर दिलाई गई शपथ | New India Times

राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर दिलाई गई शपथ | New India Times

चिकित्सा विभाग की ओर प्रति वर्ष अनुसार 16 मई दिन रविवार को राष्ट्रीय डेंगू दिवस मनाया गया। इस मौके पर बीएमओ डॉ. एस आर यादव ने डेंगू के रोकथाम के लिए सभी को सहयोग करने को कहा व उनके नेतृत्व में मलेरिया निरीक्षक संतोष मानेश्वर ने जनता को डेंगू व संक्रमित मच्छरों से होने वाली बीमारी से बचाव की जानकारी दी गई. जमा पानी मे मच्छर पनपते हैं संक्रमित मच्छर से डेंगू, मलेरिया, जीका जैसी बीमारियां फैलती हैं अतः जनता से अपील है कि कूलर, जलपात्र में ज्यादा दिन तक पानी जमा न होने देवें, मच्छरदानी का उपयोग करें, जमा पानी में जला हुआ ऑयल डाल कर मच्छरों को नष्ट किया जा सकता है, अपने घर की छत पर पड़े कबाड़, डिब्बे, टायर, नारियल के खोल, प्लास्टिक कंटेनर आदि का निस्तारण करने, प्रति सप्ताह अपने घर के कूूलर टंकियों की सफाई कर सूखा कर प्रयोग में लेने, घर के आस-पास के क्षेत्र में गड्ढों तथा खाली भूखंडों से पानी की निकासी एवं मिट्टी भरवाने में जन सहयोग लेने या संबंधित निकाय को सूचित करने तथा सप्ताह में एक बार मोहल्ले वासियों को सफाई के प्रति जागरूक करने की शपथ दिलवाई। ग्राम कलमेटा में कार्यक्रम किया गया। यह कार्यक्रम आशाओं के माध्यम से डेंगू से बचने की जानकारी ग्रामों में प्रचार प्रसार किया जा रहा है। कार्यक्रम में मलेरिया निरीक्षक संतोष मानेश्वर, सोमनाथ उइके लैब टेक्नीशियन, आशा कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी, कार्यकर्ता तथा ग्रामवासी उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version