मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई ग्वालियर- चंबल संभाग की कोरोना समीक्षा बैठक, ग्वालियर जिले में सर्व सम्मति से 30 मई तक जनता कोरोना कर्फ्यू बढ़ाने का निर्णय | New India Times

संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई ग्वालियर- चंबल संभाग की कोरोना समीक्षा बैठक, ग्वालियर जिले में सर्व सम्मति से 30 मई तक जनता कोरोना कर्फ्यू बढ़ाने का निर्णय | New India Times

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में ग्वालियर- चंबल संभाग की कोरोना की समीक्षा सह क्राइसेस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक हुई जिसमें ग्वालियर जिले में सर्व सम्मति से 30 मई तक जनता कोरोना कर्फ्यू बढ़ाने का निर्णय लिया गया.

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि कोरोना को परास्त करना प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि हम सभी के साझा प्रयासों से कोरोना को हरायेंगे। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर आह्वान किया कि संकट की इस घड़ी में सभी तरह के मतभेद भुलाकर कोरोना योद्धा बनें और कोरोना के उन्मूलन में सहभागी बनें।
ग्वालियर कलेक्ट्रेट में चल रही बैठक में केद्रीय मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर, राज्य सभा सांसद श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर व सांसद श्री विवेक नारायण शेजवलकर सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
क्राइसेस मैनेजमेंट ग्रुप के सदस्य गण ऑन लाइन जुड़कर भी बैठक में अपने अपने सुझाव दे रहे हैं।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने निर्देश दिए की बेहतर ढंग से संचालित हों कोविड केयर सेंटर। बाद में इन्हें पोस्ट कोविड केयर सेंटर का रूप दिया जाये।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article