सर्व धर्म सद्भावना मंच द्वारा ज़ूम ऐप के माध्यम से ईद मिलन समारोह का किया गया आयोजन | New India Times

अबरार अहमद /मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

सर्व धर्म सद्भावना मंच द्वारा ज़ूम ऐप के माध्यम से ईद मिलन समारोह का किया गया आयोजन | New India Times

सर्व धर्म सदभावना मंच के अध्यक्ष डॉक्टर फादर आनंद मुदुगल द्वारा ज़ूम ऐप के माध्यम से ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें सभी धर्मों के धर्म गुरु समाज सेवियों ने भाग लेकर एक दूसरे को ईदुल फ़ित्रर की बधाई दी एवं विशेष रूप से कोरोना संक्रमण से निजात के लिए एवं देश की आपसी एकता भाई चारे सुख शांति के लिए अल्लाह से दुआ की। सभी लोगों ने अल्लाह से दुआ कि ऐसा समय कभी न आए ।जिसमें एक दूसरे से मिलने गले लगाने में भी हमें संकोच हो ।आज कोरोना संक्रमण की वजह से कुछ समय के लिए हमने एक दूसरे से शारिरिक दूरी ज़रूर अपनाई है पर हमारे दिल और भावनाओं ने हमें एक दूसरे से जोड़े रखा है सर्व धर्म सदभावना मंच और जमीअत उलमा का ईद मिलन समारोह हमेशा आपसी एकता भाई चारे का प्रतीक रहा है पिछले दो वर्षों से ऐसी बीमारी ने हमे दूर से ही एक दूसरे को बधाई देकर खुशियां मनाने पर मजबूर कर दिया है। इस मौके पर सदभावना मंच के महा सचिव बौद्ध धर्म शाक्य पुत्र भंते सागर, जमीअत उल्मा मध्यप्रदेश के महा सचिव मोहम्मद कलीम एडवोकेट, आर के ददोरिया, सदभावना मंच के सचिव एवं जमीअत उलमा के हाजी मोहम्मद इमरान हारून, महेंद्र शर्मा,चंद्र भान वंशिक,परशुराम तिवारी,मुफ़्ती मोहम्मद राफे, आदि ने भाग लेकर एक दूसरे को ईद की बधाई दी एवं आपसी एकता भाई चारे के फूल बिखेरे।

By nit

Exit mobile version