जिला प्रशासन द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना कर कलेक्टर प्रवीण सिंह को भेंट की आकर्षक पेंटिंग | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

जिला प्रशासन द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना कर कलेक्टर प्रवीण सिंह को भेंट की आकर्षक पेंटिंग | New India Times

कोरोना काल में कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी बुरहानपुर श्री प्रवीण सिंह द्वारा जिले में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए विविध सराहनीय प्रयास एवं नवाचार किए जा रहे हैं, जिन की प्रशंसा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा की जा रही है और बुरहानपुर के रोल मॉडल को अपनाने की सलाह मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा दी जा रही है।

जिला प्रशासन द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना कर कलेक्टर प्रवीण सिंह को भेंट की आकर्षक पेंटिंग | New India Times

कलेक्टर बुरहानपुर श्री प्रवीण सिंह की कार्यशैली से प्रभावित होकर बुरहानपुर के होनहार स्केच आर्टिस्ट श्रेया शर्मा ने कलेक्टर बुरहानपुर के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन द्वारा किए जा रहे कार्यों एवं कोरोना गाइड लाइन के पालन का संदेश देती हुए प्रेरक स्कैच पैंटिंग कलेक्टर बुरहानपुर श्री प्रवीण सिंह को भेंट की। उन्होंने कलेक्टर की आकर्षक पैंटिंग के साथ ही मास्क लगाओ, शारीरिक दूरी का पालन करने और अन्य संदेशों का पत्र व आकर्षक पोस्टर आज कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह को भेंट किये। इस अवसर पर कलेक्टर श्री सिंह ने स्कैच आर्टिस्ट की सराहना की एवं पेन देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर श्री भागवत भूषण पंडित, हरिकृष्ण मुखियाजी भी उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article