कोरोना संक्रमण से जा रही लोगों की जानों को बचाने के लिए कांग्रेस विधायक और एमएलसी दो-दो एंबुलेंस जिला प्रशासन को कराएंगे मुहैया | New India Times

अतीश दीप॔कर, भागलपुर/पटना (बिहार), NIT:

कोरोना संक्रमण से जा रही लोगों की जानों को बचाने के लिए कांग्रेस विधायक और एमएलसी दो-दो एंबुलेंस जिला प्रशासन को कराएंगे मुहैया | New India Times

कांग्रेस के बिहार प्रभारी ने राज्य के सभी विधायक और एमएलसी के साथ जुम वीडियो कॉलिंग के माध्यम से वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के ताजा हालात पर चर्चा की साथ ही बिहार प्रभारी ने संक्रमण से बचाव को लेकर बिहार सरकार की नाकामी के कारण लोगों की जा रही जान को बचाने को लेकर सभी विधायक और एमएलसी के द्वारा दो-दो एंबुलेंस जिला प्रशासन को दिए जाने की बात कही।

कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता और भागलपुर के विधायक अजीत शर्मा ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि राजीव गांधी के पुण्य तिथि 21 मई को सभी विधायक, एमएलसी और कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के द्वारा लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर दवा, राशन और जरूरी सामान का कीट बनाकर मुहैया कराया जाएगा.

By nit

Exit mobile version