प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी के खिलाफ शहर की संस्थाएं प्रशासन को सौंपेंगी आवेदन, प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी को लेकर शहर की सामाजिक संस्थाओं ने की ऑनलाइन मीटिंग | New India Times

संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी के खिलाफ शहर की संस्थाएं प्रशासन को सौंपेंगी आवेदन, प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी को लेकर शहर की सामाजिक संस्थाओं ने की ऑनलाइन मीटिंग | New India Times

ग्वालियर शहर में कोरोना काल के अंतर्गत निजी अस्पतालों द्वारा की जा मनमानी को लेकर शहर की संस्थाओं और संगठनों ने एक होना शुरू कर दिया है। शहर की संस्थाओं द्वारा आम जनता के साथ इस मुहीम को सोशल मीडिया पर शुरू कर दिया गया है और जोर शोर से निजी अस्पतालों की मनमानी कों लेकर सोशल मीडिया पर तंज कसने का काम हो रहा है।आम जनता भी इन संस्थाओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर निजी अस्पतालों के खिलाफ मुहीम मे शामिल हो रही है। बुधवार शाम कों हुई इस ऑनलाइन मीटिंग में सभी संगठनों ने एक मत होकर ये तय किया कि सभी संगठन ग्वालियर कलेक्टर को अपना-अपना आवेदन सोंपेंगी और प्रशासन से माँग करेंगी कि इस कोरोना महामारी के इलाज का एक न्यूनतम मूल्य निर्धारित किया जाए जो कि सभी निजी अस्पतालों मे समान रूप से लागू हो जिससे ग्वालियर की जनता कों आर्थिक महामारी से बचाया जा सके। प्रशासन से जो मांग की जाएगी उसमे ऑक्सीजन, बेड, वेंटीलेटर, दवाइयाँ, जाँच आदि के निर्धारित मूल्य की सूची प्रत्येक निजी अस्पतालों के बाहर लगाने कों लेकर बात हुई।
संगठनों की इस मीटिंग के अंतर्गत ग्वालियर के उन अस्पतालों और डॉक्टरों की भी चर्चा की गई जो इस कोविड काल में मरीज़ों की यथासम्भव सहायता करने में लगे हैं और साथ ही सरकारी अस्पताल के डॉक्टरों का भी सम्मान करने के कार्यक्रम पर चर्चा हुई।

By nit

Exit mobile version