सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दमुआ को 10 जम्बो ऑक्सीजन सिलेंडर की सौगात, विधायक सुनील उइके ने चिकित्सा अधिकारी डॉ संजय भटकर को सौंपी सिलेंडरों की नई खेप | New India Times

रफीक आलम, दमुआ/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दमुआ को 10 जम्बो ऑक्सीजन सिलेंडर की सौगात, विधायक सुनील उइके ने चिकित्सा अधिकारी डॉ संजय भटकर को सौंपी सिलेंडरों की नई खेप | New India Times

सीएचसी दमुआ को आज फिर विधायक सुनील उइके ने 10 जम्बो ऑक्सीजन सिलिंडर्स सौंपकर दमुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को स्वास्थ्य सेवाओं के मामले में आत्मनिर्भर बनाने में एक कदम और बढ़ा दिया। उन्होंने कहा अब हमारा ध्यान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध मशीनरीज के लिए कुशल और दक्ष मानव संसाधन बढ़ाने पर होगा ताकि केंद्र में आने वाले किसी भी बीमार को तत्काल इसी चिकित्सालय में उपचार मिले और उसका जीवन संकट से उबारा जा सके। मालूम हो कि विधायक सुनील उईके ने लगातार आक्सीजन सिलेंडरों की सौगात देते हुए दमुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ाने में बेहद उपयोगी योगदान दिया है,
इससेे पहले उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और सासंद नकुल नाथ द्वारा जिले भर के स्वास्थ्य केंद्र को आक्सीजन सिलेंडरों की सौगात दी गई थी उसमें से दमुआ को 21 आक्सीजन छोटे बड़े सिलेंडरों को विधायक द्वारा प्रदत कराया गया। स्वयं के व्यय से ऑक्सीजन सिलेंडर के अलावा अन्य स्वास्थ्य सुविधा प्रदान की गई। विधायक निधि द्वारा भी ऑक्सीजन सिलेंडर, अम्बुलेंस जुन्नारदेव विधानसभा को उपलब्ध कराए गए साथ ही ऑक्सीजन कंस्ट्रेटर मशीन का दमुआ सहित सभी ग्रामीण क्षेत्रों तक सौगात दी गई। विधायक सुनील उईके द्वारा प्रदत्त स्वास्थ सुविधाओं से जुन्नारदेव विधानसभा के लोगों को कोरोना काल में बेहतर से बेहतर उपचार संभव हो सका है.

विधायक सुनील उईके द्वारा दिए गए दस जम्बो आक्सीजन सिलेंडर सौंपे जाने के अवसर पर एसडीएम मधुवंत राव धुर्वे, एसडीओपी एसके सिंह, मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर संजय भटकर, डाॅ अनुराग राय को सौंपे गए। उन्होंने आश्वस्त कराया कि जुन्नारदेव विधानसभा के सभी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधा को और भी अधिक बेहतर बनाने के लिए मेरा भरसक प्रयास रहेगा. इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष सुभाष गुलबाके, उपाध्यक्ष गंगाधर बारस्कर, ब्लॉक अध्यक्ष विनोद निरापुरे, घनश्याम तिवारी, कार्यकारी अध्यक्ष नीटू गांधी, नगर अध्यक्ष राजू सोलंकी, धर्मेंश श्रीवास्तव, पत्रकार श्याम अग्रवाल, रफीक आलम, गुलाब वरबडे, जीतू अग्रवाल, नन्दू साहू, सीटूगांधी, अरूण साहू सहित सभी कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article