कलेक्टर अविनाश लवानिया ने भोपाल वासियों से की अपील ईद के मौके पर अल्लाह की इबादत करते हुए भोपाल में कोरोना संक्रमण को खत्म करने की मांगें दुआ | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

कलेक्टर अविनाश लवानिया ने भोपाल वासियों से की अपील ईद के मौके पर अल्लाह की इबादत करते हुए भोपाल में कोरोना संक्रमण को खत्म करने की मांगें दुआ | New India Times

भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया ने रमज़ान के पवित्र महीने में संयम, शांति के साथ अल्लाह की इबादत करने पर सभी मुस्लिम भाईयों का शुक्रिया अदा करते हुऐ ईद की बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

श्री लवानिया ने कहा है कि भोपाल में जनता कर्फ्यू जारी है इसमें किसी प्रकार की छूट नहीं दी गई है सभी मुस्लिम भाईयों ने रमजान के महीने में जिस प्रकार घर में रहकर इबादत की है, ईद की नमाज भी घर में रहकर अदा करें, वह परिवार के सदस्यों से भी दूरी बनाकर एक – दूसरे को बधाई और शुभकामनाएं दें । जहां तक संभव हो फोन, सोशल साइट, के माध्यम से ईद की मुबारकबाद और बधाइयां प्रेषित करें ।

कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए यह जरूरी है कि सभी लोग एक दूसरे से हाथ ना मिलाएं, गले ना मिलें, अल्लाह की इबादत करते हुए भोपाल में कोरोना संक्रमण को खत्म करने की दुआ मांगे। भोपाल में सभी ने बेहतर तरीके से जनता कर्फ्यू का पालन किया है और संक्रमण को रोकने में बहुत हद तक मदद की है।

कलेक्टर ने कहा है कि ईद के इस पावन पर्व पर सभी मुस्लिम भाई अल्लाह की इबादत कर दुआ मांगें और सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए सबको शुभकामनाएं और बधाइयां दें। रमजान के पवित्र महीने में जो संयम हम सब ने दिखाया है संयम का फल हम सबको जल्दी मिलेगा और उम्मीद है कि भोपाल से कोरोना संक्रमण खत्म होगा

जशहर काजी और अन्य मुस्लिम धर्म गुरुओं ने भी सभी मुस्लिम भाईयों से अपील की है कि अल्लाह की इबादात घर में रहकर ही करें और ईद की पावन नमाज घर में ही पढ़े। परिवार की सुरक्षा के लिये मास्क लगाएं, बार-बार हाथ धोएं और कोशिश करें कि कोई भी बाहर का व्यक्ति घर में ना आने पाए और आप भी किसी के घर ना जाएं । यह थोड़ी सी सावधानी कोरोना को भोपाल से खत्म करने में मददगार होगी । कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए हम सभी को एहतियात बरतते हुए इस पावन त्यौहार को मनाना है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version