राष्ट्रपति चुनाव: बिहार के राज्यपाल रामनाथ कोविंद होंगे NDA उम्मीदवार | New India Times

Edited by Maqsood Ali; नई दिल्ली, NIT; ​राष्ट्रपति चुनाव: बिहार के राज्यपाल रामनाथ कोविंद होंगे NDA उम्मीदवार | New India Timesराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के लिए तमाम कयासों पर विराम लगाते हुए भाजपा ने दलित नेता व बिहार के राज्यपाल रामनाथ कोविंद को राष्ट्रपति पद के लिए राजग के  उम्मीदवार के रुप में नामित किया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कुछ अन्य वरिष्ठ नेताओं को इसकी जानकारी दी। भाजपा संसदीय बोर्ड की करीब दो घंटे तक चली बैठक के बाद पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि कोविंद 23 जून को इस शीर्ष संवैधानिक पद के लिए अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों को इस पद के लिए राजग के चयन के बारे में सूचित कर दिया गया है।  उन्होंने संवाददाताओं से कहा, मुझे उम्मीद है कि इस नाम पर सभी सहमत होंगे। राष्ट्रपति पद के  राजग उम्मीदवार के लिए सभी दलों के सहयोग की उम्मीद जाहिर करते हुए शाह ने कहा कि भाजपा और राजग यह आशा करते हैं कि दलित के घर में जन्म लेने वाले और संघर्ष करके सार्वजनिक जीवन में मुकाम बनाने वाले रामनाथ कोविंद सर्वसम्मत प्रत्याशी होंगे। ​राष्ट्रपति चुनाव: बिहार के राज्यपाल रामनाथ कोविंद होंगे NDA उम्मीदवार | New India Timesउन्होंने कहा कि नामांकन की तिथि रामनाथ जी से सलाह करके तय की जायेगी लेकिन यह 23 जून होने की संभावना है। उपराष्ट्रपति पद के लिए राजग के उम्मीदवार के बारे में एक सवाल के जवाब में भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि अभी उस बारे में कुछ तय नहीं हुआ है। यह पूछे जाने पर कि क्या राष्ट्रपति पद के लिए राजग के उम्मीदवार को सभी दलों का समर्थन मिलेगा, शाह ने कहा कि हमने तो बहुत आशा के साथ फोन किया है। मुझे लगता है कि आम तौर पर सभी सहमत होंगे। सभी लोगों से बात भी करने वाले हैं। मैं तो आशा करता हूं कि सभी सर्वसम्मति बनायेंगे। उन्होंने कहा कि  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कुछ अन्य वरिष्ठ नेताओं को इसकी जानकारी दी  है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version