बड़ी सादगी से बोहरा समाज ने मनाई ईद, ईद के पर्व पर खुशी मनाते हुए वैक्सीन भी लगवाई गई, कल मुस्लिम समाज अपने घरों में रहकर मनाएगा ईद | New India Times

रहीम शेरानी हिदुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

बड़ी सादगी से बोहरा समाज ने मनाई ईद, ईद के पर्व पर खुशी मनाते हुए वैक्सीन भी लगवाई गई, कल मुस्लिम समाज अपने घरों में रहकर मनाएगा ईद | New India Times

दाऊदी बोहरा समाज मेघनगर द्वारा बुधवार के रोज देश में चल रही महामारी के कारण ईद के अवसर पर सादगी से ईद मनाते हुए सरकार के आदेश अनुसार कोविड-19 का टीका भी लगवाया गया. बोहरा समाज मेघनगर के अध्यक्ष अली असगर बोहरा द्वारा जिला कलेक्टर सोमेश मिश्रा से चर्चा कर मेघनगर अनुविभागीय अधिकारी लक्ष्मीनारायण गर्ग के मार्गदर्शन में सभी समाज जनों ने बुधवार के रोज स्थानीय कन्या शाला परिसर पर जाकर कोविड-19 का टीका लगवाया इस अवसर पर रोटरी क्लब के भरत मिस्त्री रोटरी क्लब के निलेश भानपुरिया रोटरी क्लब के पटवारी साहब व बोहरा समाज के रमजान की खिदमत पर आए हुए मुल्ला हुजेफा भाई काकोशी वाला की उपस्थिति में टीकाकरण करवाया गया इस अवसर पर बोहरा समाज के खोजेमा भाई, युसूफ भाई, अली असगर भाई, बुरहानुद्दीन भाई, युसुफ भाई,मुस्तनसिर भाई, बुरहान भाई ओर समाज की महिलाएं भी उपस्थित थी। बोहरा समाज व मुस्लिम समाज ने तमाम देशवासियों को ईद की मुबारकबाद दी!

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version