यूथ कांग्रेस एवं एनएसयूआई द्वारा राहुल मंडलोई के नेतृत्व में शुरू किया गया फ्री एंबुलेंस सेवा | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

यूथ कांग्रेस एवं एनएसयूआई द्वारा राहुल मंडलोई के नेतृत्व में शुरू किया गया फ्री एंबुलेंस सेवा | New India Times

कोरोना महामारी की वजह से कई लोगों को घर से अस्पताल पहुंचने के लिए एंबुलेंस की सुविधा नहीं मिल पा रही है, ऐसे हालातों में यूथ कांग्रेस एवं एनएसयूआई ने निःशुल्क एंबुलेंस सेवा प्रारंभ की है।

एनएसयूआई मेडिकल विंग के रवि परमार ने NIT सवांददाता से बात करते हुऐ कहा कि यूथ कांग्रेस ग्रामीण भोपाल के पूर्व जिला अध्यक्ष राहुल मण्डलोई द्वारा निःशुल्क एंबुलेंस की सेवा प्रदान की जा रही है जिसमें यूथ कांग्रेस से आकाश जागीरदार और एनएसयूआई से अमित लबाना सोहन मेवाड़ा नीरज मीणा सुमित मीना द्वारा 24 घण्टे सेवा दी जा रही है.

यूथ कांग्रेस एवं एनएसयूआई द्वारा राहुल मंडलोई के नेतृत्व में शुरू किया गया फ्री एंबुलेंस सेवा | New India Times

रवि ने बताया कि यूथ कांग्रेस और एनएसयूआई द्वारा गांधीनगर के रहवासियों के लिये निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा दी जा रही हैं जिसमें आक्सीजन की सुविधा भी उपलब्ध हैं और साथ ही नर्सिंग स्टाफ भी सेवा दे रहे हैं.

परमार ने बताया कि राहुल मंडलोई द्वारा गांधीनगर के रहवासियों को आवश्यकता पड़ने पर आक्सीजन और दवाई भी निःशुल्क प्रदान की जा रही हैं साथ ही अस्पतालों में भर्ती करवाने से लेकर मरीज को ब्लड और प्लाजा की व्यवस्था भी करवाई जा रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article