विधायक वीर सिंह भूरिया ने कलेक्टर को लिखा पत्र | New India Times

रहीम शेरानी हिदुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

विधायक वीर सिंह भूरिया ने कलेक्टर को लिखा पत्र | New India Times

थांदला विधानसभा क्षेत्र के विधायक वीरसिंग भूरिया ने झाबुआ कलेक्टर सोमेश मिश्रा को पत्र लिखकर समूह लोन की किस्ते चुका रही ग्रामीण महिलाओं की पीड़ा को समझते हुए फिलहाल किस्त नहीं लेने की मांग की है।

कलेक्टर को अवगत कराया कि कोरोना वायरस संक्रमण बीमारी के चलते प्रशासन ने 17 मई तक लॉक डाउन लगा रखा है, ऐसे में ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले व्यक्ति चाहे महिला हों या पुरुष उनके लिए रोजगार का संकट पैदा हो गया है। सबसे ज्यादा परेशानी ग्रामीण महिलाओं को समूह लोन की किस्त चुकाने में आ रही है, क्योंकि ग्रामीण लोग अभी अपने घरों में ही बैठे हुए हैं, रोजगार का कोई साधन नहीं है, ग्रामीण समूह की महिलाओं ने निवेदन किया है कि जब तक लाॅक डाउन ना खुल जाए तब तक महिला समूह से किस्त लेने वाली जैसे बंधन बैंक, स्वतंत्र माइक्रो फाइनेंस, इस पंदना, ग्रामीण कोटा, बंधन बैंक और भी कई प्रकार की कंपनियां जिन्होंने ग्रामीण क्षेत्र में लोन बांट रखा है इन सभी कंपनियों के लिए आदेश निकालें की अभी ग्रामीण क्षेत्रों में लोन की किस्त लेने ना जावें क्योंकि लॉक डाउन लगा हुआ है और घर का रोटेशन चलाने में भी इन ग्रामीण महिलाओं को समस्या आ रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article