शिकायत के बाद जिलाधिकारी ने प्राइवेट एंबुलेंस का किराया किया निर्धारित, प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने जिलाधिकारी का किया आभार व्यक्त | New India Times

साबिर खान, मथुरा/लखनऊ (यूपी), NIT:

शिकायत के बाद जिलाधिकारी ने प्राइवेट एंबुलेंस का किराया किया निर्धारित, प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने जिलाधिकारी का किया आभार व्यक्त | New India Times

ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति रजि उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने कल 9 मई 2021 को दोपहर के समय टि्वटर व व्हाट्सएप के माध्यम से मथुरा के जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल को अवगत कराया था की जनपद मथुरा में प्राइवेट एंबुलेंस संचालक इस वैश्विक महामारी कोरोना काल के अंतर्गत कोरोना से संक्रमित मरीजों से मनमाने तरीके से एंबुलेंस का किराया वसूल कर रहे हैं, जिसका संज्ञान लेते हुए कल मथुरा के जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने शाम होते होते तत्काल प्रभाव से रात 8:00 बजे एंबुलेंस का किराया निर्धारित कर दिया.

शिकायत के बाद जिलाधिकारी ने प्राइवेट एंबुलेंस का किराया किया निर्धारित, प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने जिलाधिकारी का किया आभार व्यक्त | New India Times

इस वैश्विक महामारी कोरोना एंबुलेंस का किराया निर्धारित करते हुए एंबुलेंस का किराया इस प्रकार रखा गया है: ऑक्सीजन रहित एंबुलेंस किराया ₹800/10 किलोमीटर की दूरी तक इसके पश्चात ₹30 प्रति किलोमीटर, ऑक्सीजन युक्त एंबुलेंस 1200 रुपये /10 किलोमीटर की दूरी तक इससे अधिक दूरी ₹ 50 – वेंटीलेटर युक्त ₹2200 – 10 किलोमीटर तक दूरी तक इसके पश्चात 100 रूपये किलोमीटर प्रति किलोमीटर निर्धारित करने के साथ तत्काल प्रभाव से लागू की गई. जिलाधिकारी ने कहा रेट निर्धारित करने के बाद भी कोई एंबुलेंस वाला रेटों में मनमानी करता हुआ पाया जाता है तो ऐसे एंबुलेंस संचालक के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी. जिलाधिकारी ने दो अधिकारी कार्रवाई के लिए नियुक्त किए हैं, यहां पर कोई भी व्यक्ति अपनी शिकायत इन अधिकारियों से कर सकता है. एआरटीओ प्रवर्तन मनोज मिश्रा मोबाइल नंबर 9532218529 वा जिला हॉस्पिटल में बनाए गए कोविड-19 कंट्रोल रूम के प्रभारी डॉक्टर भूदेव सिंह मोबाइल नंबर 9837081946 को जिम्मेदारी दी गई है साथ ही शिकायत आने पर सख्त से सख्त कार्रवाई शीघ्र से शीघ्र करने के निर्देश दिए गए हैं. प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने जिलाधिकारी का आभार व्यक्त करते हुए जनहित में सराहनीय कार्य के लिए उनको बधाई दी है.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article