जनता कर्प्यू का पालन कराने में सख्त रवैया दिखा रहे हैं ग्राम पंचायत चिरचिटा सुखजू के सचिव-सहसचिव, जनता कर्प्यू का उल्लघंन कर फालतू घूमने वालों पर जुर्माना कर दे रहे हैं घर पर रहने की समझाइश | New India Times

त्रिवेंद्र जाट, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

जनता कर्प्यू का पालन कराने में सख्त रवैया दिखा रहे हैं ग्राम पंचायत चिरचिटा सुखजू के सचिव-सहसचिव, जनता कर्प्यू का उल्लघंन कर फालतू घूमने वालों पर जुर्माना कर दे रहे हैं घर पर रहने की समझाइश | New India Times

कोरोना महामारी से जनता को बचाने के लिये शासन प्रशासन जिस प्रकार से कई प्रकार के निर्देश जारी कर लॉक डाउन कोरोना कर्प्यू जनता कर्प्यू लागू कर किल कोरोना सर्वे कराया जा रहा है व पूरे मध्यप्रदेश में प्रशासन सख्त रवैया अपनाये हुये है बैसे ही सागर जिले के देवरी जनपद पंचायत के सीईओ देवेन्द्र जैन के आदेशानुसार ग्राम पंचायत चिरचिटा सुखजू में सचिव बलबंत सिंह गौड व सहसचिव अशोक गौड द्वारा कोरोना को लेकर ग्राम पंचायत के सभी ग्रामों में सख्ती बरती जा रही है व ग्रामीणों की सुरक्षा के लिये लगातार प्रयास किये जा रहे हैं. पंचायत में सचिव सहसचिव द्वारा पंचायत अंतर्गत ग्राम ऊमरखोह, हथखोह, नारायणपुर, चक्क नारायणपुर व चिरचिटा सुखजू आदि ग्रामों में सेनेटाईज कर ग्रामीणों को माक्स वितरित कर समझाइश दी गई कि कोई व्यक्ति घर से बाहर न निकले न ही फालतू घूमता दिखे न ही भीड़ के झुंड में दिखे सभी माक्स लगाकर घर पर ही रहे व ग्राम से कहीं बाहर न जायें न ही ग्राम में बाहर का कोई व्यक्ति आने दे कोई बाहर से आता है या कोई व्यकित बीमार है तो अपने ही घर में रहकर कोरोनटाईन रहेगा यदि जो व्यक्ति कोई ऐसा नहीं करता है और नियमों का उल्लघंन करेगा तो उसपर जुर्माना व पुलिस कार्यवाही करायी जायेगी वहीं पंचायत में बर्तमान स्थिति में अभी तक कोई भी कोरोना संक्रमित केस नहीं है इसके बाद भी कड़ी सख्ती बरती जा रही है जिससे कि पूरी ग्राम पंचायत के लोग सुरक्षित रहे पंचायत के सचिव बलवंत सिंह गौड ने बताया कि ग्राम पंचायत में भगवान की कृपा से अभी तक कोई भी कोरोना संक्रमित मरीज का एक भी केस नहीं है इसके बाबजूद भी हमारे सीईओ सर के आदेश अनुसार हम लोग सक्रियता के साथ पंचायत मै जनता कर्प्यू का पालन भी करा रहे है व जो फालतू या बिना माक्स के दिखाई देते है तो जुर्माना लगाते है व पंचायत मै किसी के घर मै बाहर से कोई आता है तो उसके लिये शासकीय प्राथमिक शाला चिरचिटा सुखजू में कोरोनटाईन सेंटर भी तैयार किया गया है व जल्द ही पंचायत में सीईओ सर के आदेशानुसार औषधि केन्द्र व वापकेन्द्र भी खोला जाना है अभी पंचायत अन्तर्गत सभी ग्रामो में शासन के निर्देशानुसार किल कोरोना सर्वे कराया जा रहा है जिसमें अभी तक कोई भी व्यक्ति बीमार तक नहीं पाया गया है आगे भी शासन अनुसार जनता कर्फ्यू का ग्राम पंचायत के लोगों को पालन कराया जायेगा जिसको लेकर पूरे ग्रामों में भ्रमण किया जा रहा है जो भी फालतू घूमता दिखता है जुर्माना लगाया जाता है आगे भी कार्यवाही जारी रहेगी.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article