सागर कमिशनर ने किया देवरी के गौरझामर का निरीक्षण, व्यवस्थित तरीके से लॉक डाउन व जनता कर्प्यू का पालन कराने पर देवरी प्रशासन की सराहना की | New India Times

त्रिवेंद्र जाट, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

सागर कमिशनर ने किया देवरी के गौरझामर का निरीक्षण, व्यवस्थित तरीके से लॉक डाउन व जनता कर्प्यू का पालन कराने पर देवरी प्रशासन की सराहना की | New India Times

आज शनिवार को सागर संभाग के कमिश्नर मनोज कुमार शुक्ला ने जिला पंचायत सीईओ इच्छित गढ़पाले के साथ सागर जिले की देवरी तहसील के ग्राम पंचायत गौरझामर का निरीक्षण किया जिसमें प्रदेश में शासन के निर्देश पर चल रहे किल कोरोना अभियान के तहत ग्राम पंचायत गौरझामर में किल कोरोना की जानकारी ली. जिसमें बताया गया कि गौरझामर टीम द्वारा सर्वे में 25 संभावित संक्रमित व्यक्ति पाये गये जिन्हें कोरोना किट वितरित की जा चुकी है उसकी जानकारी ली गई. लॉक डाउन व जनता कर्प्यू का अन्य विकास खण्ड की अपेक्षा देवरी में देखने मिला कि यहां पर लोग फालतू नहीं घूम रहे हैं व प्रशासन द्वारा संक्रमण की चैन तोडने जनता कर्प्यू व कोरोना कर्फ्यू का सख्ती से पालन कराया जा रहा है जिसको देख देवरी प्रशासन की सराहना की व कहा कि जो लोग पॉजीटिव हैं या ज्यादा बीमार हैं या बाहर से आये हुये हैं उनको कोरानटाईन करायें व जो बाहर दिखे उसपर सख्त कार्यवाही की जाये.

सागर कमिशनर ने किया देवरी के गौरझामर का निरीक्षण, व्यवस्थित तरीके से लॉक डाउन व जनता कर्प्यू का पालन कराने पर देवरी प्रशासन की सराहना की | New India Times

देवरी केसली में राजस्व व अस्पताल के स्टाफ की कमी पर कहा गया कि जल्द ही समस्या का निराकरण कराया जायेगा तथा गौरझामर पंचायत में वने बापकेन्द्र औषधि केन्द्र का निरीक्षण किया तथा अन्य सभी कार्य की समीक्षा की जिसमें देवरी प्रशासन द्वारा अच्छा कार्य करना पाया गया तो देवरी प्रशासन के सक्रियता को देख कोरोना महामारी में शासन के आदेश अनुसार सख्ती से कार्य कराने पर सराहना की गई. इस दौरान देवरी एसडीएम अमन मिश्रा, एसडीओपी पूजा शर्मा, जनपद पंचायत सीईओ देवेन्द्र जैन, एपीओ उदय भान सिंह, गौरझामर थाना प्रभारी अरविन्द्र सिंह ठाकुर, पंचायत सचिव सहसचिव सहित एनएनएम व आंगनवाडी कार्यकर्तायें उपस्थित रहीं.

By nit

Exit mobile version