दमुआ में होम डिलीवरी से आवश्यक सामग्री का होगा वितरण | New India Times

रफीक आलम, दमुआ/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

दमुआ में होम डिलीवरी से आवश्यक सामग्री का होगा वितरण | New India Times

थाना परिसर में आहूत अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मधुवन्त राव धुर्वे और स्थानीय व्यापरियों के बीच हुई बातचीत में यह तय किया गया है कि सप्ताह के आखिरी दो  दिन शनिवार और रविवार को सम्पूर्ण लॉक डाउन रहेगा। इसके आलावा सोमवार से शुक्रवार तक  सुबह 9 से 2 बजे तक होम डिलीवरी के जरिए व्यापारी व्यापार कर पाएंगे। नयी व्यवस्था के तहत  दुकानदार अपनी दुकान के अंदर रहकर उनको ग्राहकों से मिली सामानों की पर्चियां पर मिले आर्डर के अनुसार होम डिलेवरी कर सकेंगे। लेकिन कोई भी व्यापारी अपनी दुकान का ताला खोल कर चिल्हर में सामान नहीं बेचेगा। ऐसा किए  जाने पर वह दंड का भागीदार बन जाएगा और उसकी दुकान सील कर दी जाएगी ताकि संक्रमण की इस चैन को रोक कर हम कोरोना से मुक्त हो सकें.
आज शनिवार को स्थानीय थाना परिसर में किराना व्यापारियों  के साथ प्रशासनिक अधिकारियों एसडीएम मधुवंतराव धुर्वे एवं एसडीओपी एसके सिंह, नायब तहसीलदार पूर्णिमा खंडायत और थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुशराम, एएसआई नारायण सिंह बघेल ने बैठक की. बैठक के दौरान समस्त व्यापारियों को प्रशासनिक अधिकारियों ने प्रशासन के निर्देशो का हवाला देते हुए जानकारी दी कि व्यापारी सुबह 9:00 से दोपहर 2:00 बजे तक ही किराना सामग्री की होम डिलीवरी करें।
इस समय के बाद किसी भी प्रकार की सामग्री की होम डिलीवरी वर्जित होगी साथ ही शासन प्रशासन की गाइड लाइन के अनुसार दुकानें पूरी तरह बंद रहेंगी।
उपभोक्ताओं से पर्ची प्राप्त कर व्यापारी अपने प्रतिष्ठानों से सामग्री निकाल कर उनके घर तक पहुंचाना सुनिश्चित करेंगे। यदि कोई भी व्यापारी नियमों का उल्लंघन करता है तो उस पर अनुशासनात्मक कार्यवाही किए जाने की बात अनुविभागीय अधिकारी मधुवंत राव धुर्वे द्वारा कही गई है. उन्होंने नगर के समस्त किराना व्यवसाय से जुड़े दुकानदारों से कोविड-19 महामारी को दृष्टिगत रखते हुए किराना सामग्री घर तक पहुंचाने के निर्देश भी दिए हैं. इस बैठक में शामिल करनेश अग्रवाल, पवन अग्रवाल, योगेश साहू, नीटू गांधी, नरेंद्र सिंग राजपाल, नपाध्यक्ष सुभाष गुलबाके और नपाधिकारी डीपी खण्डेलकर ने व्यापारियों और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच मध्यस्थता की।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article