त्रिवेंद्र जाट, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

कोविड महामारी के कारण देवरी क्षेत्र में स्वास्थ सुविधा एवं कोविड सेंटरों में अन्य व्यवस्थाओं की कमी को पूरा कराने एवं क्षेत्र की जनता के हित में लगातार देवरी विधायक हर्ष यादव मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्राचार द्वारा समस्या से अवगत कराया व फोन कर सभी समस्या से अवगत कराने के बाद मुख्यमंत्री ने मामला संज्ञान में लिया तो सागर से जिले के तीन अधिकारियों ने देवरी एवं केसली का दौरा किया व क्षेत्र में स्वास्थ समस्या का निराकरण का आश्वासन दिया गया वहीं दिन शुक्रवार को जिला पंचायत के सीईओ इच्छित गढपाले ने जनपद पंचायत केसली के ग्राम पंचायत केसली का निरीक्षण किया वहां पर बने कोविड केयर सेन्टर का भी निरीक्षण कर डॉक्टरों से चर्चा के दौरान वहां की समस्या का निराकरण कराने का आश्वासन दिया गया व जिला सीईओ द्वारा अन्य स्थानों पर भ्रमण के दौरान जनपद पंचायत केसली पूजा जैन जो अपने कार्य शैली को लेकर लगातार चर्चा में रहती हैं व ग्रामीण जन में अपनी अलग पहचान बनाने वाली व ग्रामीण जनों की मौके पर जाकर समस्या का हल करने वाली महिला अधिकारी सीईओ ने एक ओर नई मुहिम चलाई जो पूरे मध्यप्रदेश में मात्र केसली जनपद पंचायत में सीईओ द्वारा लागू की गई है.

सीईओ द्वारा कोविड महामारी की समस्या को अपने जनपद अंतर्गत पंचायतों की ग्रामीण जनता के लेकर स्वयं के नंबर पर एक सीईओ हेल्प लाईन नंबर 9755796497 जारी किया जिसके बारे में बताया जा रहा है कि इस नंबर पर अपनी कोरोना संबंधी सभी प्रकार की शिकायत को मेसेज कर के भेजा जाता है तो सीईओ द्वारा उस समस्या का तुरंत निराकरण किया जा रहा है जिसकी बात सुनकर जिला पंचायत सीईओ ने केसली सीईओ के कोविड महामारी में कार्य करने की स्थिति को देखकर सराहना की व केसली ग्राम पंचायत में सीईओ पूजा जैन द्वारा वाप केन्द्र खुलवाया गया जिसमें करीब तीन मशीनें लगाई गई हैं व केसली जनपद पंचायत की 56 पंचायतों में पंचायत औषधि केन्द्र खुलवाये गये हैं. ग्राम पंचायतों में सभी ग्रामीणों को आयुर्विक दवाई जैसे अणुतेल होमोपैथिक व ग्लोयवटी की गोलियां वितरण कराई जा रही हैं वहीं आंगनवाडी कार्यकर्ता महिलाओं के चल रहे किल कोरोना सर्वे अनुसार ग्राम में जिस व्यकित को कोरोना सबंधी लक्षण सर्दी जुखाम व बुखार आ रहा है तो उनको दवाई किट वितरित की जा रही है. सभी कार्यों की जनपद पंचायत केसली की सीईओ द्वारा लगातार मानीटिरिंग की जा रही है व सभी सचिव सहसचिवों को सख्त निर्देश भी जारी किया गया है कि पंचायतों में लाॅक डाउन का सख्ती से पालन कराया जाये व सभी सचिव अपनी पंचायत सेनेटाईज करवायें व जो ज्यादा बीमार व पॉजीटिव या कोरोनटाईन व्यक्ति पर विशेष रूप से ध्यान रखें कि वह वाहर घूमता न दिखे जो दिखे उस पर पुलिस कार्यवाही करायें व लाॅक डाउन का उल्लघंन कर फालतू घूमने वालों पर जुर्माना लगाये व केसली टडा ग्राम पंचायत में सचिवों को खुली जेल बनाने के निर्देश भी दिये गये. सीईओ द्वारा कोरोना महामारी में सचिवों को स्पष्ट निर्देश दिये गये हैं कि जो भी लापरवाही करेगा या ग्रामीण जनता की समस्या का निराकरण नहीं करेगा तो मैं उस सचिव पर सख्त कार्यवाही करूंगी. ग्रामीण जन को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होना चाहिये.
