छिंदवाडा के लोगों को भाजपा जिलाध्यक्ष, भाजपा नेताओं एवं समाजसेवियों की सौगात: बोरिया में शुरू हुआ ऑक्सीजन प्लांट, प्रतिदिन मिलेगी 500 से 600 सिलेंडरऑक्सीजन | New India Times

मो. मुजम्मिल, छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

छिंदवाडा के लोगों को भाजपा जिलाध्यक्ष, भाजपा नेताओं एवं समाजसेवियों की सौगात: बोरिया में शुरू हुआ ऑक्सीजन प्लांट, प्रतिदिन मिलेगी 500 से 600 सिलेंडरऑक्सीजन | New India Times

कोरोना महामारी से संकट में पड़े छिन्दवाड़ा को संवेदनशील भाजपा जिलाध्यक्ष ने एक और राहत पहुँचाई है। उन्होंने छिन्दवाड़ा के भाजपा नेताओं, समाजसेवियों के साथ मिलकर वर्षों से बंद पड़े ऑक्सीजन प्लांट को शुरू करवा दिया है। इस प्लांट से प्रतिदिन 600 सिलेंडर ऑक्सीजन जिले वासियों को मिलेंगी। आज सांकेतिक रूप से रिबिन काटकर ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन किया गया।

छिंदवाडा के लोगों को भाजपा जिलाध्यक्ष, भाजपा नेताओं एवं समाजसेवियों की सौगात: बोरिया में शुरू हुआ ऑक्सीजन प्लांट, प्रतिदिन मिलेगी 500 से 600 सिलेंडरऑक्सीजन | New India Times

भाजपा जिलाध्यक्ष श्री विवेक बंटी साहू जी ने सहयोग के लिए सभी व्यापारी, समाजसेवियों और भाजपा नेताओं के साथ-साथ प्रशासन का आभार माना है। ऑक्सीजन की सतत् आपूर्ति के लिए ऑक्सीजन प्लांट समय की माँग बन चुका था। ऐसे में छिन्दवाड़ा के भाजपा नेता पूर्व मंत्री नाना भाऊ माहोड, शेषराव यादव, योगेश सदारंग, धर्मेंद्र मिगलानी, अनुज पाटकर, दारा जुनेजा, नितिन खंडेलवाल, योगेन्द्र राणा, संजय अग्रवाल, पंकज पाटनी, रिज़वान कुरेशी, नरेंद्र जैन, समाज सेवी शरद पंपालिया, रिंकु गंगा राम मिगलानी, दीपक खंडेलवाल, मोनू राय, रविंद्र सेठिया, रिंकु नेमा, संजीव पाटनी, जिनेंद्र जैन, दीपक खंडेलवाल, संजीव सिंघई के सहयोग से भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू ने बोरिया का ऑक्सीजन प्लांट शुरू करवा दिया।

आज बोरिया स्थित ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन हुआ।जिसमें भाजपा जिलाध्यक्ष श्री विवेक बंटी साहू, वरिष्ठ नेता शेषराव यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष कांता ठाकुर, एसडीएम अतुल सिंह, नगर निगम कमिश्नर हिमांशु सिंह, आरटीओ शुक्ला, आबकारी अधिकारी इंदर सिंह जामोद, खनिज अधिकारी मनीष पालेवार, संजय अग्रवाल, जित्तू राय, तरुण मल्होत्रा, जसपाल सिंग भमरा, दारा जुनेजा, दीपक खंडेलवाल सहित अन्य भाजपा नेता, व्यापारी, सहयोगी उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article