नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों के पत्रकारों को फ्रंट लाइन वर्कर मानकर सम्मानित करे सरकार: विधायक पटेल | New India Times

रहीम शेरानी हिदुस्तानी, अलीराजपुर (मप्र), NIT:

नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों के पत्रकारों को फ्रंट लाइन वर्कर मानकर सम्मानित करे सरकार: विधायक पटेल | New India Times

नगरीय और ग्रामीण क्षेत्र के पत्रकार बंधुओं को भी अधिमान्य पत्रकारों के साथ शामिल कर फ्रंट लाइन वर्कर मानकर सम्मानित करने की मांग को लेकर आलीराजपुर विधायक मुकेश पटेल ने प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान को पत्र लिखा।

सीएम को लिखे पत्र में विधायक पटेल ने बताया कि वर्तमान में कोरोना के इस संकट काल में विभिन्न शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के पत्रकार बंधु अपने कार्यालय से बाहर धरातल पर पहुंचकर जान जोखिम में डालकर रिपोर्टिंग कर रहे है और सच्चाई को जन-जन तक पहुंचा रहे हैं। ये पत्रकार बंधु बिना भय के पूरी ईमानदारी के साथ जनहित का कार्य अधिमानय पत्रकार और फ्रंट लाइन वर्कर की भांति कर रहे है। इन्हें भी ऐसी विषम परिस्थिति में विशेष ध्यान देते हुए फ्रंट लाइन वर्कर मानकर सम्मानित किया जाए ताकि उनकों हौंसला मिल सके और वे नई ऊर्जा के साथ अपनी जिम्मेदारियों का पूर्ण निर्वहन कर सके।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version