कोरोना महामारी के चलते गाइडलाइन का संदेश देते हुए पुलिस प्रशासन ने दूसरी बार जिले में किया फ्लैग मार्च | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

कोरोना महामारी के चलते गाइडलाइन का संदेश देते हुए पुलिस प्रशासन ने दूसरी बार जिले में किया फ्लैग मार्च | New India Times

पुलिस प्रशासन ने लगातार दूसरे दिन फ्लैग मार्च निकाल कर आज से शुरू हुए रेड अलर्ट जन अनुशासन पखवाड़ा में आमजन को कोरोना गाइडलाइन के पालन करने का संदेश दिया. जनता से घरों में रहने की अपील की, गाइडलाइन तोड़ने पर सख्त कार्यवाही की चेतावनी दी. जिले की सीमाओं के नाकों पर और अधिक चौकसी बरती जाएगी.

अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस कानून एवं व्यवस्था राजस्थान जयपुर के आदेशानुसार कोरोना महामारी को लेकर आज 3 मई से शुरु हुए रेड अलर्ट जन अनुशासन पखवाड़े के नए आदेशों का सख्ती से पालना कराने के लिए आज लगातार दूसरे दिन पुलिस अधीक्षक केसर सिंह शेखावत के निर्देशन में जिला पुलिस ने प्रशासन के साथ आज सुबह धौलपुर शहर सहित जिले में अन्य स्थानों पर सामूहिक फ्लैग मार्च किया। जिला कलक्टर राकेश जायसवाल की अगुवाई में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बच्चन सिंह मीणा के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस बल ने धौलपुर शहर के सभी मुख्य मार्गों, बाजारों, पचगांव, छावनी, मनियां, चौकी हिनौता में फ्लैग मार्च कर माइक के माध्यम से लोगों को कोरोना में सजग रहने की नसीहत दी गई है। इस दौरान जिला कलक्टर राकेश जायसवाल ने आमलोगों को चेताया कि इस समय कोरोना महामारी की दूसरी लहर भयंकर है। इसमें सावधानी बरतनी बहुत जरूरी होगी। यह कार्य केवल पुलिस एवं प्रशासन का नहीं है, इसमें आम जनता का सहयोग भी जरूरी है। इसके साथ ही आज लगातार दूसरे दिन जिले के अन्य सभी मुख्य कस्बों, बाजारों व रिहायशी इलाकों में सम्बंधित वृत्ताधिकारियो उपखण्डाधिकारियों व थानाधिकारियो के सामुहिक नेतृत्व में पुलिस-प्रशासन की टीमों ने कोरोना गाइडलाइन की पालना सुनिश्चित कराने के लिए फ्लैग मार्च करते हुए लोगों से सोशल डिस्टेंस की पालना करने, 2 गज की दूरी बनाए रखने, मुंह पर मास्क लगाकर घर से निकलने की हिदायत देते हुए कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील की तथा पालना नहीं करने वालो के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात कही. पुलिस अधीक्षक केसर सिंह शेखावत ने आज से शुरु हुए रेड अलर्ट जन अनुशासन पखवाड़े में कोरोना गाइडलाइन की पालना सुनिश्चित कराने के लिए जिले की सीमाओं पर बनाये गये नाकों पर और अधिक चौकसी बरतने के पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए है, जिले की सीमा में प्रवेश करने वाले व्यक्तियों व वाहनों की सघन चेकिंग करने को निर्देशित किया है.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version