मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

कोरोना महामारी से पीड़ित लोगों की मदद में जुन्नारदेव विधायक सुनील उइके की अपील पर आज फिर लोगों ने आगे आकर मदद का हाथ बढाया है। जुन्नारदेव के रेल्वे श्रमिक संगठन, युवा व्यवसायी सहित नागपुर से लोगो ने अटकती साँसों को नवजीवन प्रदान करने प्राणवायु हेतु मदद में अपना हाथ आगे बढाया है। जुन्नारदेव सहित समूचे देश को कोरोना महामारी ने अपनी गिरफ्त में ले लिया है। लोग अपने परिजनों के इलाज के लिए हर संभव प्रयास कर रहे है । किंतु अस्पतालों में जगह नही मिल पा रही है। स्थानीय स्तर पर पीड़ितों को राहत दिलाने जुन्नारदेव विधायक सुनील उइके ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, सांसद नकुलनाथ एवं अपनी विधायक निधि तथा स्वयं की ओर से ऑक्सीजन सिलेंडर सहित अन्य व्यवस्थाएं बनाई है किंतु इन व्यवस्थाओं को लंबे समय तक सुचारू रूप से चलाना बगैर जनसहयोग के संभव नही है। इसी को दृष्टिगत रखते हुए जुन्नारदेव विधायक सुनील उइके ने कांग्रेस पार्टी की ओर से राशि जमा कर रोगिकल्याण समिति की मदद हेतु एक अपील जारी की थी। विधायक की अपील एवं स्वप्रेरणा से अब लोगो ने आगे आकर मदद में अपना हाँथ बढाया है। आज विधायक सुनील उइके, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष घनश्याम तिवारी, युवा व्यवसायी सुबोध राय एवं जीतेन्द्र अग्रवाल के द्वारा जुन्नारदेव एस. डी. एम. मधुवन्त राव धुर्वे एवं बी एम ओ आर आर सिंह को एक लाख एक सौ रुपये की राशि सौंपी है। विधायक श्री उइके ने सभी दानदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए सभी से आगे आकर मदद की अपील की है।
आज इन्होंने दिया अंशदान …
- श्री आकाश वर्मा एवं दो अन्य युवा व्यवसायी जुन्नारदेव 31000/-
- श्री सुबोध राय जुन्नारदेव 11000/-
- श्री राजेन्द्र मालवीय जुन्नारदेव 11000/-
- श्री योगेश सोनी जुन्नारदेव 11000/-
- सी आर एम एस ( सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ ) जुन्नारदेव 11000/-
- श्री मुकेश ( गुड्डा राय ) नागपुर 11000 /-
- ब्लाक कांग्रेस कमेटी जन्नारदेव 11000/-
- श्री सीताराम डेहरिया परासिया 3100/-
