आकास संगठन की मुहिम 'एक कदम गांव की ओर: विगत दिनों ग्राम अजंदा में आगजनी घटना से पीड़ित परिवारों को आदिवासी समाज जिला कोर कमेटी ने प्रदान की राहत सामग्री | New India Times

रहीम शेरानी हिदुस्तानी, अलीराजपुर (मप्र), NIT:

आकास संगठन की मुहिम 'एक कदम गांव की ओर: विगत दिनों ग्राम अजंदा में आगजनी घटना से पीड़ित परिवारों को आदिवासी समाज जिला कोर कमेटी ने प्रदान की राहत सामग्री | New India Times

विगत दिनों में ग्राम आजन्दा में आदिवासी गरीब परिवारों में अचानक आकस्मिक रूप से 5 घरों में कड़कती गर्मी में आग लग गई थी जिसमें मकान जल कर राख हो गए थे जिसका जिला कोर कमेटी ने तत्काल संज्ञान में लेते हुए आकास संगठन के माध्यम से पीड़ित परिवारों को स्वच्छा से सहयोग करने की अपील की गई थी।
इस घटना के तुरंत बाद अपील मुताबिक जिले में समाजहित में काम करने वाले संगठन अजाक्स, आकास, जयस, आदिवासी समाज महिला मंडल, आदिवासी छात्र संघ सहित सामाजिक संगठनों से जुड़े आदिवासी समाज के अधिकारी, कर्मचारी एवं जयस साथियों द्वारा पीड़ित परिवारों की मदद के लिए सोशल मीडिया, व्हाट्सऐप के माध्यम से मुहिम चलाई।जिससें प्रेरित होकर कई लोगों ने आर्थिक मदद के लिए हाथ बढ़ाये, जिससें पीड़ित परिवारों को मदद करने के लिए एक प्रतिनिथि मंडल ग्राम अजंदा पहुच कर प्रारम्भिक रूप से अतिआवश्यक सामग्री का प्रदान करने के लिए आंकलन किया जाकर प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया है,जिसके अनुरूप कोर कमेटी के द्वारा एक क्रय समिति गठन कर शनिवार शाम को ग्राम अजंदा में राहत सामग्री वाहन पहुचा,वहाँ पदाधिकारियों की उपस्थिति में पांचों पीड़ित परिवारों को सामग्री प्रदान की गई है।

अतिआवश्यक घरेलू सामग्री

आकास संगठन की मुहिम 'एक कदम गांव की ओर: विगत दिनों ग्राम अजंदा में आगजनी घटना से पीड़ित परिवारों को आदिवासी समाज जिला कोर कमेटी ने प्रदान की राहत सामग्री | New India Times

प्रतिपरिवार, पानी पीने के लिए स्टील घड़े, लोटे, परात, रोटी तवा, खुरपा, कड़ाई, चम्मच बड़ी तपेले, गिलास, प्लेटें, थालियां, चकला बेलन, बाल्टी, मग्गे आदि.

खाद्यान सामग्री जो क्रय की जाना है
प्रतिपरिवार मीठा तेल डिब्बा, चावल, तुवर दाल, चना दाल, मसूर दाल, हल्दी, मिर्ची, मसाला, धनिया, नमक,
गेंहू-5 क्विंटल, मक्का-5 क्विंटल आदि सामग्री प्रति परिवार सामग्री प्रयाद की गई है।
सामग्री प्रदाय के साथ जिला कोर कमेटी के सदस्यों ने सभी सहयोगकार्याओं, संगठन से जुड़े सभी सदस्यों, विभिन्न संगठनों, जन प्रतिनिधियों एवं प्रत्येक एवं अप्रत्येक्ष रूप से सहयोग करने वालों का आभार व्यक्त किया गया है साथ ही अपील की गई है कि भविष्य में भी किसी के साथ भी कोई अनहोनी होने पर एकता के साथ सहयोग की अपील की गई है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version