कोविड हेतु निर्धारित नियम व कानूनों का उल्लंघन करने पर लोधीपुरा स्थित संजय क्लीनिक को किया गया सील | New India Times

मेहलका इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

कोविड हेतु निर्धारित नियम व कानूनों का उल्लंघन करने पर लोधीपुरा स्थित संजय क्लीनिक को किया गया सील | New India Times

जिले में बढ़ते कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए प्रशासन द्वारा सख्ती के साथ कार्यवाही की जा रही हैं। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री के.आर.बडोले ने जानकारी देते हुए बताया कि 6-7 दिन पहले हुजैफा पिता शोएब हुसैन को सर्दी-खाँसी के लक्षण होने पर उनके द्वारा स्थानीय स्तर पर संजय एम हकीम से उपचार कराया गया। संजय हकीम के द्वारा उनका घर पर ही 4-5 दिन उपचार किया गया।
कोविड संबंधित लक्षण होने पर भी डॉक्टर्स से सलाह ना लेने, ना ही कोविड की जांच करायी गयी। स्थिति बिगड़ने पर शासकीय अस्पताल में दो दिन पहले ही उन्हें भर्ती कराया गया जहां उनकी मृत्यु हो गयी।
शासन द्वारा कोविड-19 हेतु निर्धारित नियम व कानूनों का उल्लंघन करने पर लोधीपुरा स्थित संजय क्लीनिक को सहायक आयुक्त श्री सलीम खान तथा नायब तहसीलदार श्री पलकेश परमार द्वारा सील किया गया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version