जीवन रक्षक दवाइयों, ऑक्सीजन, एंबुलेंस एवं बेड के रेट तय किए जाएं, सरकार मुनाफाखोरी-कालाबाजारी रोकने में नाकाम: मानवेन्द्र पाण्डव | New India Times

साबिर खान, मथुरा/लखनऊ (यूपी), NIT:

जीवन रक्षक दवाइयों, ऑक्सीजन, एंबुलेंस एवं बेड के रेट तय किए जाएं, सरकार मुनाफाखोरी-कालाबाजारी रोकने में नाकाम: मानवेन्द्र पाण्डव | New India Times

सामाजिक कार्यकर्ता एवं भारत सेवा न्यास के अध्यक्ष मानवेन्द्र पाण्डव ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर कहा है कि लोग अस्पताल बेड, एंबुलेंस, दवाइयां हर उस चीज को जान बचाने के लिए आवश्यक है उसकी कालाबाजारी हो रही है और इतना ही नहीं अब तो श्मशान घाट में भी लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। शवों को घंटों इंतजार करवाया जा रहा है, सरकार इस बदइंतजामी को सुधारे। मानवता पर भारी खतरा मंडरा रहा है लोग एक एक इंजेक्शन, दवाई और ऑक्सीजन के अभाव में तड़प तड़प कर मर रहे हैं। वहीं दूसरी और कालाबाजारी और मुनाफाखोरी अपने चरम पर है। सरकार कालाबाजारी और मुनाफाखोरी को लगाम लगाने में पूरी तरह से असफल साबित रही है। कालाबाजारी और मुनाफाखोरी करने वाले लोग यह देश के दुश्मन है मानवता के दुश्मन हैं, इन पर कठोरतम कार्यवाही करने की मांग हुए न्यास अध्यक्ष पाण्डव ने कहा इस प्रकार के लोगों का सामाजिक बहिष्कार करना चाहिए।

पाण्डव ने सरकार से अनुरोध किया कि सभी जीवन रक्षक दवाइयों के, एंबुलेंस के, ऑक्सीजन सिलेंडर के, हॉस्पिटल में बेड, भर्ती होने वाले व्यक्तियों के मरीजों के रेट तय कर दिए जाएं। इससे अधिक रेट पर लेने वाले लोगों व अस्पतालों पर कठोरतम कार्रवाई की जाए. इस बात का भी ध्यान रखा जाए कि अस्पताल ऑक्सीजन न होने का बहाना बनाकर लोगों को भर्ती करने से मना कर रहे हैं, लोग इस प्रकार की सुविधाएं न मिलने पर तड़प तड़प दम तोड़ रहे हैं। पूरे प्रदेश के अंदर यही माहौल है, इस माहौल को सुधारने की आवश्यकता है, इस पर सरकार को गंभीरता से विचार करते हुए तुरंत एक्शन लेने की जरूरत है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article