उद्देश्य युवा सामाजिक एवं जन कल्याण समिति संस्था के फेसबुक पेज के माध्यम से करवाया जाएगा डॉक्टर का ऑनलाइन परामर्श | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

उद्देश्य युवा सामाजिक एवं जन कल्याण समिति संस्था के फेसबुक पेज के माध्यम से करवाया जाएगा डॉक्टर का ऑनलाइन परामर्श | New India Times

उद्देश्य युवा सामाजिक एवं जन कल्याण समिति द्वारा फेसबुक पेज के माध्यम से सोमवार को दोपहर 1 बजे मरीज़ों को ऑनलाइन निःशुल्क परामर्श करवा जाएगा।

संस्था के जिला समन्वयक भव्य सक्सेना ने NIT संवाददाता से बात करते हुऐ कहा कि कोरोना महामारी के चलते कई संक्रमित व्यक्ति अपने घरों में आइसोलेशन में हैं ऐसे समय उन्हें चिकित्सा परामर्श की आवश्यकता है ऐसे मरीजों को हम फेसबुक पेज के माध्यम से ऑनलाइन परामर्श करवाएंगे जिससे कि मरीजों को समस्याओं का सामना ना करना पड़े ओर उन्हें उचित परामर्श भी मिल सके। वहीं संस्था के संदीप राजपूत का कहना है कि कोविड- 19 से संबंधित और कान, नाक, गले से संबंधित सभी प्रकार की समस्याओं के विषय पर NGO uddeshya yuva samajik evam jankalyan samity के फेसबुक पेज पर ऑनलाइन निःशुल्क परामर्श करवाया जायेगा जिसमें कान, नाक, गले एवं एलर्जी विशेषज्ञ डाॅ. रूचिर वार्ष्णेय एमबीबीएस एमएस (ईएनटी) सोमवार को फेसबुक पेज पर दोपहर 1:00 बजे लाइव आकर ऑनलाइन परामर्श देंगे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article