एसडीओपी गवली ने कोरोना कर्फ्यू का उल्लंघन करने वालों की लगाई पाठशाला | New India Times

रहीम शेरानी हिदुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

एसडीओपी गवली ने कोरोना कर्फ्यू का उल्लंघन करने वालों की लगाई पाठशाला | New India Times

एसडीओपी मनोहर गवली अपने अमले के साथ नगर में भ्रमण करते हुए सभी को अपने लाउडस्पीकर के माध्यम से संदेश दे रहे थे कि, कोरोना कर्फ्यू का पालन करें एवं अनावश्यक घर के बाहर न निकलें, जिले में सभी जगह कोरोना कर्फ्यू का उल्लंघन करने को लेकर अपने तरीके से प्रशासन की कार्रवाई जारी है।

श्री गवली ने मेघनगर में साईं चौराहे पर कोरोना कर्फ्यू का उल्लंघन करने वाले कुछ लोगों को सड़क पर खड़ा करके उनकी पाठशाला ली. एसडीओपी गवली ने कहा कि समय पर डॉक्टर द्वारा उपचार लें एवं अपनी बारी आने पर टीका लगवाएं, फालतू की अफवाह पर ध्यान न दें एवं मुंह पर मास्क बांधे, 2 गज दूरी रखें इसी में सभी की सावधानी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article