यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

जिला प्रशासन एवं निगरानी दल द्वारा शहर के बाजार एवं व्यापारियों की दुकानों को तो सीज करा दिया लेकिन प्राइवेट पैथोलॉजी एवं सिटी स्कैन जांच लैबों पर जांच कराने के लिए जाते मरीज एवं मरीजों के लोगो के बीच सोशल डिस्टेंसिंग की सरेआम धज्जियां उड़ाई जा रही है जोकि सुबह से लेकर शाम तक प्राइवेट पैथोलॉजी एवं सिटी स्कैन जांच लैबों के बाहर भेड़ बकरियों की तरह एक दूसरे के ऊपर चढ़ते उतरते लोग नजर आते हैं जिनके बीच में सोशल डिस्टेंसिंग जैसी कोई भी चीज नजर नहीं आती जिसमें लोग कोरोना जैसी महामारी से पूरा देश आज जंग लड़ रहा है जिसमें प्राइवेट पैथोलॉजी एवं सिटी स्कैन जांच लैबों वाले अपना मोटा धंधा करने के लिए अपने लैबों के बाहर लोगों को ईखट्टा कराए रखते हैं और अपनी मूर्खता दिखाते हुए सोशल डिस्टेंसिंग की सरेआम धज्जियां उड़ाई जा रहे हैं जबकि राज्य सरकार के सख्त आदेश हैं कि 2 गज दूरी माक्स है जरूरी ये आदेशों की सरेआम अवहेलना कर रहे हैं. फाददी खान चौराहा पर स्थित वेदान्त सीटी स्कैन लैब के बाहर कुछ ऐसा ही देखने को मिला जहाँ लोगों के बीच में सरआम सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाई जा रही थीं और भेड़ बकरियों की तरह लोग इकट्ठे हो रहे थे जोकि वेदान्त सीटी स्कैन लैब के कुछ कदम दूरी पर कोतवाली थाना भी है उसके बाद भी जिला प्रशासन एवं निगरानी दल द्वारा कोई भी कार्यवाही नहींं की जाती है. ऐसा ही जिला धौलपुर की अन्य प्राइवेट पैथोलॉजी एवं सिटी स्कैन लैबों का यही हाल है. प्राइवेट लैबों के बाहर से देखने में ऐसा लगता है कि यहां कोई मेला लगा हो, इन लैबों के सामने तो जिला प्रशासन एवं निगरानी दल भी सुस्त नजर आता है.
