गोपाल किरन समाजसेवी संस्था ने वैश्विक महामारी कोरोना से पीड़ित जरूरतमंद लोगों को श्रीमती संगीता शाक्य (डिवीजनल कमाडेंट, होमगार्ड) की मदद से दिये खाद्य सामग्री के किट | New India Times

संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

गोपाल किरन समाजसेवी संस्था ने वैश्विक महामारी कोरोना से पीड़ित जरूरतमंद लोगों को श्रीमती संगीता शाक्य (डिवीजनल कमाडेंट, होमगार्ड) की मदद से दिये खाद्य सामग्री के किट | New India Times

गोपाल किरन समाजसेवी संस्था द्वारा संस्था के कार्यालय न्यू मोहन नगर, थाटीपुर, ग्वालियर पर जरूरतमंद लोगों को श्रीमती संगीता शाक्य जी (मुख्य सरंक्षक एवं डीविजन कमाडेंट होमगार्ड) के आतिथ्य में श्याम बाबू हंसपुरिया (निजी सहायक, पुलिस महा निरीक्षक महिला अपराध, श्रीप्रकाश सिंह निमराजे, जहाँआरा,जी के विशेष अतिथि में जरूरतमंद परिवारो को सूखा राशन सामग्री की किट जिसमें आटा, चावल, शक्कर, नमक, हल्दी, मिर्च, धनिया, पैकेट, आलू, प्याज, मास्क आदि सामान का समावेश दिया गया।

श्रीमती संगीता शाक्य जी ने अपने विचार व्यक्त करते कहा कि फिजिकल डिस्टेंसिंग का सदैव पालन करें एवं ज्यादा भीड़भाड़ वाली जगह जाने से बचें, हाथो को नियमित अंतराल पर धोते रहें या सेनेटाईजर का पालन करें एवं दूसरों को भी प्रेरित करें। जरुरतमंद को समय पर भोजन मिले यह सबसे बड़ी मानवता है। कोशिश करें कि हमारे प्रयासों में कहीं कोई भूखा न सोये। श्रीप्रकाश सिंह निमराजे ने कोरोना कर्फ्यू का पालन और बचाव संबधी उपाय की जानकारी दी। यह सामग्री रमजान के पाक महीना में और आर.जी. सिंह की पुण्य तिथि पर श्रीप्रकाश सिंह निमराजे, श्रीमती संगीता शाक्य, जहाँआरा के सहयोग से वितरित किया। वितरण कार्य में गोपाल सिंह जोहरी जी, जयजीत सिंह, गरिमा सिंह, मंजू मसोरिया, प्रीति सोनी की सक्रिय भूमिका का निर्वाह किया। संस्था यह कार्यक्रम श्रीमती संगीता शाक्य के मार्गदर्शन, श्रीप्रकाश सिंह के नेतृत्व में और आर.ए. मित्तल, डॉ.प्रवीण गौतम के परामर्श से गोपाल किरन समाजसेवी संस्था निरंतर ने इस अभिनव पहल को बनाये रखी है। इस वैश्विक महामारी के द्वितीय चरण में संस्था नियमित रूप से जारी रखी है।
जहाँआरा ने बताया है कि गोपाल किरन समाजसेवी संस्था के वरिष्ठ कार्यकर्ता कोरोना से निपटने में जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए कार्यलय पर 24 घण्टे उपलब्ध रहेंगे। पिछले साल की तरह इस साल भी कोरोना वायरस की महामारी के कारण पूरे देश में संकट का माहौल है और सरकार ने महामारी को रोकने के लिए कई प्रतिबंध लगाए हैं जिससे कामगार, वंचित समुदाय, हाशिए पर रहने वाला समुदाय अधिक प्रभावित हुआ है जिस पर इसका असर हुआ है। कोरोना संकट में सामाजिक आर्थिक ही नहीं बल्कि मानसिक समस्याएं भी बढ़ी हैं। इसकी वजह है अविश्वाश और निराशा का अंधकार। इसलिए संस्था ने नितांत जरूरतमंद व्यक्ति को किसी भी तरह की कोई परेशानी आने पर मदद के लिए निःसंकोच संपर्क कर सकता है। मोबाइल 24 घण्टे चालू रहेगा। लोगों से अपील की है कि वे अफवाह न फैलायें न उन पर ध्यान दें। सकरात्मक सोच के साथ आगे बढ़ते रहें। इस कार्य में गोपाल किरन के अनुरोध पर गोपाल किरन समाजसेवी संस्था, वीडियो वोलेंटियर, नागरिक सुरक्षा के लोग भी सक्रिय भूमिका का निर्वाह स्वयंसेवक के रूप में निभा रहे हैं। संस्था ने तेजी से विस्तार ले रहे कोरोना की रफ्तार रोकने और बढ़ती चेन तोड़ने के लिए देश के अन्य हिस्सों सहित ग्वालियर जिले में भी लगाये गये लॉक डाउन से प्रदेश के और दूसरे जिले ट्रेन व बस से यात्रा करके ग्वालियर आ रहे भूख से बेहाल छोटे -छोटे बच्चों बुजर्गों एवं महिला सहित अन्य यात्रियों को गोपाल किरन समाज सेवी संस्था के सदस्यों द्वारा सूखा राशन उपलब्ध कराकर चेहरों पर मुस्करान बिखरने का कार्य व परामर्श का कार्य
संस्था द्वारा लगातार किया जा रहा है। अन्य अभावग्रस्त व जरुरतमदों तक भी संस्था के सदस्यों द्वारा भोजन के पैकेट पहूँचाये गये हैं। चिकित्सीय परामर्श, आपसी विवाद में परामर्श आदि का कार्य निरंतर रूप से जारी है। भोजन वितरण के साथ ही सदस्यों द्वारा सेनेटाइजर के उपयोग, फिजिकल डिस्टेंसिंग, बार बार हाथ धोने तथा मुख्य रूप से मास्क लगाये रखने के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है।
श्री राम प्रसाद बसेडीया जी ने कहा आप सभी वर्तमान परिस्थिति से परिचित है। इस परिस्थिति में मिलकर कदम उठाने की आवश्यकता है और गोपाल किरन समाजसेवी संस्था आप सभी से इस वैश्विक महामारी कोविड 19 में जनहित व जनसहयोग हेतु सहयोग की अपेक्षा करता है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article