राजस्थान में अब कोराना मंत्रियों के घरों से आगे जाकर मुख्यमंत्री के घर तक दे चुका है दस्तक | New India Times

अशफाक कायमखानी, जयपुर (राजस्थान), NIT:

राजस्थान में अब कोराना मंत्रियों के घरों से आगे जाकर मुख्यमंत्री के घर तक दे चुका है दस्तक | New India Times

राजस्थान प्रदेश में कोराना पॉजिटिव मरीजों की तादाद रोजाना सोलह हजार को पार करने लगने के साथ साथ गावं-ढाणियों से होता हुआ कस्बा-शहर होते हुये राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के घर तक दस्तक दे चुका है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व उनकी पत्नी सुनीता गहलोत के कोराना पाॅजिटिव होने की पुष्टि होने से पहले कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष व शिक्षा मंत्री गोविंद डोटासरा भी कोराना पाॅजिटिव पाये गये हैं और अब तीनों होम आईसोलेशन में हैं।
कोराना महामारी के चलते राजस्थान के अस्पतालों में बेड की उपलब्धता व आक्सीजन के मिलने पर संकट के बादल मंडराने लगने से एक तरह से प्रदेश में अब जाकर भय का माहोंल बनने लगा है। जयपुर, कोटा व बीकानेर में आक्सीजन नहीं मिलने से कुछ मरीजों के मरने के समाचार मिले हैं। अगर प्रदेश मे चिकित्सा व्यवस्था व आक्सीजन उपलब्धता मे शीघ्र सुधार नहीं हुआ तो राजस्थान के हालात भी अन्य प्रदेशों की तरह बिगड़ सकते हैं। हालांकि कोराना की सेकंड वैब को काफी गम्भीर बताया जा रहा है लेकिन कोराना की पहली कमजोर वैब में भी कोराना से वर्तमान विधानसभा के तीन विधायक राजसमंद विधायक किरण महेश्वरी, सहाड़ा विधायक कैलाश त्रिवेदी व बल्लबगढ़ विधायक गजेंद्र सिंह शक्तावत जान गवां चुके हैं।
कुल मिलाकर यह है कि सुजानगढ़, राजसमंद व सहाड़ा विधानसभा के उपचुनाव होने के चलते राजनीतिक दलों द्वारा लगातार सभाएं करने व समय से प्रदेश में लाॉक डाऊन (अनुशासन पखवाड़ा) नहीं लगाने से संक्रमित लोगों की तादाद में इजाफा माना जा रहा है। लाॅक डाऊन लगाकर सख्ती करने में देरी से कदम उठाने की गलती जो केंद्र सरकार ने की उसी तरह अगर राज्य सरकार गलती नहीं करती तो आज स्थिति भयानक नहीं होती। फिर भी समय रहते अगर राज्य सरकार ने सख्त कदम उठाकर कड़ाई से पालना नहीं की ओर चिकित्सा सुविधाओं में समय रहते सुधार व उपलब्धता पर ध्यान नहीं दियाः आगे चलके हालात काफी बिगड़ सकते हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article