जनता को महामारी से बचाने के लिए विधायक हर्ष यादव व जनपद पंचायत अध्यक्षा आंचल आठया लगातार कर रहे प्रयास, दोनों जनप्रतिनिधि में दिख रही है जनसेवा भावना | New India Times

त्रिवेंद्र जाट, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

जनता को महामारी से बचाने के लिए विधायक हर्ष यादव व जनपद पंचायत अध्यक्षा आंचल आठया लगातार कर रहे प्रयास, दोनों जनप्रतिनिधि में दिख रही है जनसेवा भावना | New India Times

जहां पूरा विश्व कोरोना महामारी की समस्या से जूझ रहा है जिसके लिये लगातार प्रयास हो रहे हैं मगर जिला प्रशासन व जिले के तीन मंत्री व एक केन्द्रीय मंत्री द्वारा देवरी की जनता के लिये अच्छा इलाज व व्यवस्थायें मुहैया कराने का कुछ भी प्रयास नहीं किया जा रहा है क्योंकि वहां देवरी विधान सभा क्षेत्र में कांग्रेस विधायक होने के कारण सरकार व जिला प्रशासन द्वारा अन्य विधानसभा क्षेत्र की अपेक्षा देवरी से सौतेला व्यवहार कर रहे हैं. इस विश्व व्यापी कोरोना महामारी में भाजपा सरकार राजनीति कर रही है. भाजपा सरकार आमजनता को भगवान भरोसे ही छोड़ के रख दिया है लेकिन देवरी क्षेत्र से चुने प्रतिनिधि कांग्रेस विधायक हर्ष यादव अपने क्षेत्र की जनता के लिये कोरोना काल के संकट समय में महामारी से लड़ने के लिये कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं बल्कि लगातार सक्रियता दिखा रहे हैं. कोविड सेन्टर का निरीक्षण कर वहाँ की व्यवस्थायें कराकर नगर व क्षेत्र के लिये अधिकारी गण को ग्रामीण व नगरीय क्षेत्र के सम्पूर्ण एरिया को सेनेटाईजर का छिड़काव करने व लोगों को कोरोना महामारी से बचाव के लिये प्रचार प्रसार कर मास्क वितरण करने का निर्देश दिये हैं व अपनी विधायक निधि से 80 लाख रुपये राशि क्षेत्र के लोगों के उपचार के लिये अस्पतालों व कोविड सेंटर को दे दी है साथ ही कहा है कि आगे यदि इलाज के लिये जरूरत पडेगी तो और भी राशि क्षेत्र की जनता के लिये कोरोना से पीडित मरीजों के उपचार के लिये दे दूंगा, इलाज में किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं आने दूंगा क्योकि क्षेत्र की जनता मुझे सबसे पहले प्यारी है. उस जनता के आर्शिवाद से ही आज विधायक हूं, आज समय है कि मैं उनकी सेवा रूप में मदद कर सकूँ तो मैं लगातार प्रयास कर रहा हूं कि देवरी में सबसे अच्छा लोगों को इलाज मुहैया करा सकूं. वही देवरी विधायक हर्ष यादव की खासमखास कही जाने वाली व उनके मार्गदर्शन में चलकर कार्य करने वाली देवरी जनपद पंचायत की अध्यक्षा कुमारी आंचल आठया भी कोरोना काल समय में विधायक के साथ लगातार सक्रिय हो गई हैं और क्षेत्र की जनता के लिये लगातार पत्राचार कर व्यवस्थाओं की मांग कर रही हैं साथ ही अपने अंतर्गत विभाग जनपद पंचायत सीईओ को पत्र लिख कर कहा गया है कि देवरी जनपद पंचायत के 70 पंचायतों के गांव गांव को सेनेटाईजर का छिड़काव शीघ्र किया जाये जिससे ग्रामीण जनता स्वंय को सुरझित महसूस कर सके. वहीं दूसरा पत्र मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान व क्षेत्रीय विधायक हर्ष यादव तथा कलेक्टर दीपक सिंह को लिखा है जिसमें जनपद निधि की राशि को कोविड 19 महामारी के रोकथाम में व्यय करने की अनुमति की मांग की है जिससे इस संकट के समय में उस राशि का कोराना महामारी में सदउपयोग हो सके जिस से लोगों की समस्या का हल किया जा सके.

By nit

Exit mobile version