अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

अपने ऑटो को एंबुलेंस बना कर 24 घंटे लोगों की मदद करने वाले जावेद पुत्र मुन्ने खान को नरेला विधान सभा वार्ड 41 कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद शावर ने अपने सहयोगियों के साथ पहुंच कर हौसला अफज़ाई करते हुऐ उनकी सुरक्षा के लिए पीपी किट वगैरह से नवाज़ा। इस मौके पर मोहम्मद शावर ने कहा कि इस कोरोना काल में जब लोग अपनों से दूर भाग रहे हैं तब ऐसे समय में बिना भेद भाव किए निःशुल्क मरीज़ों को अपनी ऑटो से हॉस्पिटल पहुंचाने वाले जावेद को डॉ महेंद्र सिंह चौहान मित्र मंडल दिल से सैलूट करता है और उनके इस जज़्बे को सलाम करता है।
