अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

कोरोना कहर के बीच देश के अलग-अलग हिस्सों से ऑक्सीजन की किल्लत की खबरें सामने आ रही हैं और समय पर ऑक्सीजन नहीं मिलने से मरीज दम तोड़ रहे हैं।इन विपरीत हालातों में भोपाल का एक युवक मानवता की मिसाल पेश कर रहा है। वह ऐसे लोगों की मदद के लिए 24 घंटे तैयार है जिनको हॉस्पिटल जाने के लिए कोई एंबुलेंस वगैरह नहीं मिल रहा हो। इस समय जहां लोग कोरोना के डर से अपने घरों में दुबके हैं, वहीं यह शख्स बिना भेदभाव किए गरीब एवं जरूरतमंद लोगों की मदद में जी जान से जुटा हुआ है। आप को बता दें कि भोपाल के बाग फरहत अफ़ज़ा निवासी जावेद पुत्र मुन्ने खान ने मरीज़ों की मदद के लिए अपने ऑटो को एम्बुलेंस में तब्दील कर दिया है। ऑटो में ऑक्सिजन सेलेंडर रखकर मरीज़ों को निःशुल्क सवारी के साथ ऑक्सिजन ऑटो में ही उपलब्ध करा रहा है। बतया जा रहा है कि जावेद ने मरीज़ों की निःशुल्क सवारी और ऑक्सिजन के इंतेज़ाम के लिए अपनी पत्नी का मंगलसूत्र तक बेच दिया है।

बहुत सानदर काम जाबेद bahi