मुख्यमंत्री जी जनता से सहयोग नहीं मांगें, जनता को समाधान दें: शाहिद मोदी | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

मुख्यमंत्री जी जनता से सहयोग नहीं मांगें, जनता को समाधान दें: शाहिद मोदी | New India Times

मध्य प्रदेश में कोरोना की स्थिति भयावह होती दिखाई दे रही है, ऐसे समय में भी प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान जनता के रक्षक बनने के स्थान पर जनता से ही सहयोग मांग रहे हैं। आप और आपके मंत्री यही वक्तव्य दे रहे हैं कि प्रदेश में ना तो ऑक्सीजन की कोई कमी है, ना मेडिकल स्टाफ़ की, ना दवाओं या सुविधाओं की तो फिर क्यों प्रतिदिन इतनी बड़ी संख्या में प्रदेशवासी मौत के मुँह में समा रहे हैं?

Covid 19 के कारण आई इस महामारी में ऑक्सीजन अति आवश्यक है फिर भी उत्पादन के लिए सरकार ने अभी तक कोई गंभीर कदम नहीं उठाए हैं, प्रदेश में ऑक्सीजन की कमी के कारण हज़ारों प्रदेशवासी काल के गाल में असमय ही समय गए हैं, उसका जिम्मेदार कौन है? शिवराज जी पिछले 15 सालों से प्रदेश में आप की ही सरकार है लेकिन एक भी ऑक्सीजन प्लांट तक नहीं लगाया गया है, चिकित्सा के क्षेत्र में हज़ारों पद खाली पड़े हैं, बांड भरने के बाद भी ना जाने कितने डॉक्टरों ने गांवों में आमद दर्ज नहीं करवाई है, अस्पताल अव्यवस्थाओं की भेंट चढ़े हुए हैं, कई निजी अस्पताल इस महामारी के घोर संकट में भी जनता की जान की सुरक्षा करने ने ज़्यादा कमाने में लगे हुए हैं, निजी अस्पताल मेडिकल पॉलिसी होने के बाद भी नगद की मांग पर अड़े रहते हैं। क्या यह सब आपकी, आपकी दूरगामी सोच और आपकी नीतियों की विफतलता का प्रमाण नहीं हैं? तो अपनी विफलताओं की दंड जनता को मत दीजिए और उन कमियों को अतिशीघ्र ठीक करने का प्रयास कीजिए ताकि आपकी नाकामियों के दंड से जनता मुक्त हो।

मेरा निवेदन उन विशिष्ट नेताओं से भी है जो जनता का पैसा ही जनता को दान के रूप में वापस कर दानवीर बन अहसान जता रहे हैं। इस कठिन समय में माननीय कुछ अपना निजी सहयोग भी जनता के लिए करें।

By nit

Exit mobile version