राजस्थान के शिक्षा जगत की महान हस्ती डाॅ. मोहम्मद अली जैदी भी इस दुनिया को अलविदा कह गये, प्रोफेसर जैदी के इंतकाल की खबर से प्रदेश में दौड़ी शोक की लहर | New India Times

अशफाक कायमखानी, जयपुर (राजस्थान), NIT:

राजस्थान के शिक्षा जगत की महान हस्ती डाॅ. मोहम्मद अली जैदी भी इस दुनिया को अलविदा कह गये, प्रोफेसर जैदी के इंतकाल की खबर से प्रदेश में दौड़ी शोक की लहर | New India Times

राजस्थान में शिक्षा जगत की मशहूर हस्ती एवं राजस्थान विश्वविद्यालय के विभागाध्यक्ष डाॅ. मोहम्मद अली जैदी 93 साल की उम्र में चलते फिरते आज दुनिया को अलविदा कह गये। डाॅ. प्रोफेसर जैदी के इंतेकाल की खबर मिलने से प्रदेश भर में शोक की लहर दौड़ गई और हर तरफ उनके हक मे दुवाएं होने का सिलसिला जारी हो गया।
डाॅ. जैदी को कोराना गाईडलाईन के तहत आज जयपुर के घाटगेट कब्रिस्तान में सुपुर्दे खाक किया गया। मरहूम डाॅ. मोहम्मद अली जैदी के जीवनकाल में अनेकों दफा उनसे मिलना होने से लगता था कि वो शिक्षा को लेकर काफी चिंतित रहते थे। वो हरदम कोशिश करते रहते थे कि चारों तरफ शिक्षा के उजाले से जगमगाहट बिखरने लगे।
सरल स्वभाव व आला व्यक्तित्व के धनी मरहूम जैदी का परिवार पूरी तरह आला तालीम याफ्ता वाला है। उनके बडे पूत्र हेदर अली जैदी भारतीय पुलिस सेवा के आला अधिकारी है। वर्तमान मे वो राजस्थान के मुख्यमंत्री विजिलेंस मे डीआईजी पद पर पदस्थापित है। उनके दूसरे पूत्र मुस्तफा अली जैदी राजस्थान पुलिस सेवा के आला अधिकारी है। वर्तमान मे वो जयपुर आईजी दफ्तर मे पदस्थापित है। बेटी डाक्ट्रेट्र है। मरहूम के दो पुत्र व एक पूत्री है। मरहूम के पोता पोती चिकित्सक व एडवोकेट है।
कुल मिलाकर यह है कि शिक्षा जगत की महान हस्ती डा.मोहम्मद अली जैदी के 93 वे साल की उम्र मे अलविदा कहने से खासतौर से शिक्षा जगत को काफी नुकसान पहुंचा है। वही सरल स्वभाव व ऊंचे व्यक्तित्व के धनी के यू चले जाने से प्रदेश भर मे शोक की लहर व्याप्य होने से सदमे का माहौल बना हुआ है।

By nit

Exit mobile version