दमुआ उप स्वाश्थ्य केन्द्र में पहुंची आॅक्सीजन सिलेंडरों की बड़ी खेप | New India Times

रफीक आलम, दमुआ/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

दमुआ उप स्वाश्थ्य केन्द्र में पहुंची आॅक्सीजन सिलेंडरों की बड़ी खेप | New India Times

विधायक सुनील उईके ने बताया कि कोरोना महामारी से लड़ने के लिये दमुआ में ऑक्सीजन सिलेंडर की पर्याप्त मात्रा में व्यवस्था कर दी गई है साथ ही नवेगांव और रामपुर में भी इमरजेन्सी में यदि इन स्थानों पर कोई मरीज आता है तो उसे तत्काल इलाज मिल सके और फिर उसे आगे के उपचार के लिये बडे़ अस्पताल में पहुंचाया जा सके। दमुआ में विधायक सुनील उईके, ब्ला‍क कांग्रेस अध्यक्ष घनश्याम तिवारी, नगरपालिका अध्य‍क्ष सुभाष गुलबाके, छोटू पाठक, नीटू गांधी, की मौजूदगी में एसडीएम मधुवंतराव धुर्वे, बीएमओ आर.आर सिंह, डॉ भटकर, सीएमओ नगरपालिका दमुआ को आक्सीेजन के दस जम्बो,और ग्यारह छोटे सिलेन्डर हनुमान जयंती के अवसर सौंपे गये,पूर्व में भी दस छोटे आक्सीजन सिलेंडर तत्कालिक व्यवस्था के लिए विधायक सुनील उईके के द्वारा दिए गए, उपस्वास्थ्य केंद्र दमुआ में दस से पन्द्रह बेड आक्सीजन युक्त बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। शीघ्र ही उप स्वाश्थ्य केन्द्र दमुआ कोविड केयर सेन्टर की सुविधा से लेस होने जा रहा है। जिसके लिए विधायक सुनील उईके और उनकी पूरी टीम साधुवाद के पात्र हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article