कालाबाजारीयों और मुनाफाखोरों पर लगाम लगाने में सरकार नाकाम, कोरोना से लड़ाई के लिये जिलेवार जिलाधिकारी की अध्यक्षता में वार रूम स्थापित किया जाए: मानवेन्द्र पाण्डव | New India Times

साबिर खान, मथुरा/लखनऊ (यूपी), NIT:

कालाबाजारीयों और मुनाफाखोरों पर लगाम लगाने में सरकार नाकाम, कोरोना से लड़ाई के लिये जिलेवार जिलाधिकारी की अध्यक्षता में वार रूम स्थापित किया जाए: मानवेन्द्र पाण्डव | New India Times

सामाजिक कार्यकर्ता एवं भारत सेवा न्यास के अध्यक्ष मानवेंद्र पाण्डव ने सरकार से मांग करी कि कोरोना से लड़ाई के लिये जिलेवार जिलाधिकारी की अध्यक्षता में वॉर रुम स्थापित हो, जिले का सिविल सर्जन इसका सदस्य हो और इसके लिये हेल्पलाइन नंबर जारी किये जाएं। जनता को विश्वास हो कि वॉर रुम से संपर्क करने के बाद मरीज को बेड, ऑक्सीजन, दवाईयां आदि हर हाल में मिलेगी। उन्होंने कहा कि वॉर रुम को ये स्पष्ट निर्देश दिये जाएं कि प्रदेश के तमाम सरकारी, निजी अस्पतालों में भरे व खाली बेड की जानकारी रखें पता कौन लोग ठीक हो गए गए हैं कोरोना से उनकी लिस्ट तैयार करें जिससे कि उनका प्लाज्मा संबंधित मरीजों को दिया जा सके जिससे मरीजों और उनके परिजनों को सहूलियत मिल सके। न्यास अध्यक्ष पाण्डव ने कहा कि आने वाले दिनों में आगे स्थिति और भयावह न हो इसके लिये अभी से अस्थायी अस्पताल बनाने हेतु स्थान, बिल्डिंग आदि चिन्हित कर लेना चाहिए।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में ऑक्सीजन संकट भयावह हो गया है। लोग कोरोना की बजाय सरकारी अव्यवस्था से घुट-घुट कर मरने को मजबूर हो रहे हैं। लखनऊ कानपुर आगरा मथुरा नोएडा आदि कई जगहों पर अस्पतालों में भर्ती तमाम मरीजों ने ऑक्सीजन के अभाव में दम तोड़ दिया। लेकिन सरकार के कान पर जूँ तक नहीं रेंगी। आज भी ऑक्सीजन किल्लत के चलते अस्पताल में लोगों को भर्ती नहीं किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि लोग कोरोना से भी ज्यादा सरकारी अव्यवस्था के शिकार हो रहे हैं। इलाज के लिये सड़कों पर भटक रहे हैं। मरीजों को अस्पतालों में कहां बेड आदि मिलेगा इसकी कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है। पाण्डव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अनुरोध किया कि तत्काल मुनाफाखोरी और कालाबाजारी पर लगाम कसी जा जाए, इनकी वजह से ऑक्सीजन, दवाइयां और कोविड-19 से उपचार में जरूरी वस्तुओं में इनकी वजह से कठिनाई हो रही है इनको चिन्हित कर इनके के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article