जेल में बंद रेत माफिया अर्जुन सिंह बुंदेला ने आईएएस अधिकारी सोनिया मीणा को दी जान से मारने की धमकी  | New India Times

अबरार अहमद खान, भोपाल, NIT; ​
जेल में बंद रेत माफिया अर्जुन सिंह बुंदेला ने आईएएस अधिकारी सोनिया मीणा को दी जान से मारने की धमकी  | New India Timesराजस्थान निवासी व मप्र कैडर की 2013 बैच की आईएएस अधिकारी सोनिया मीणा को जेल में बंद रेत माफिया अर्जुन सिंह बुंदेला ने जान से मारने की धमकी दी है। सोनिया इस समय उमरिया में एडिशनल कलेक्टर और सीईओ जिला पंचायत हैं। छतरपुर में एसडीएम रहते उन्होंने बुंदेला पर कार्रवाई की थी। ​
जेल में बंद रेत माफिया अर्जुन सिंह बुंदेला ने आईएएस अधिकारी सोनिया मीणा को दी जान से मारने की धमकी  | New India Timesसोनिया चार माह पहले उस वक्त चर्चा में आई थीं जब उन्होंने छतरपुर जिले में राजनगर की एसडीएम रहते हुए 8 फरवरी को अवैध खनन को लेकर बुंदेला पर कार्रवाई की थी। इस पर बुंदेला और उसके समर्थकों ने सोनिया पर राइफल तानने के साथ ही गाली-गलौज कर रेत भरे ट्रैक्टर भी जबरन छुड़ा ले गये थे।​
जेल में बंद रेत माफिया अर्जुन सिंह बुंदेला ने आईएएस अधिकारी सोनिया मीणा को दी जान से मारने की धमकी  | New India Timesसोनिया ने मुख्य सचिव बीपी सिंह को जानकारी देते हुए बताया है कि बुंदेला की तरफ से लगातार जानलेवा हमले की धमकियां मिल रही हैं। पत्र के बाद उमरिया कलेक्टर ने उन्हें अतिरिक्त सुरक्षा मुहैया कराई है। शासन ने डीजीपी ऋषि शुक्ला से भी कहा है कि मामले की जांच पड़ताल कराएं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version