जिलाधिकारी ने प्रशासनिक अधिकारियों से की मतगणना पर चर्चा | New India Times

वी.के.त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

जिलाधिकारी ने प्रशासनिक अधिकारियों से की मतगणना पर चर्चा | New India Times

जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत)/डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2021 की 2 मई को होने वाली मतगणना को निष्पक्ष, सुचितापूर्ण व कम से कम समय में संपन्न कराने के लिए प्रशासनिक अफसरों से वर्चुअल बैठक कर रणनीति तय की।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने ब्लॉकों पर होने वाली मतगणना पर गहन मंथन किया। डीएम ने मतगणना में लगाई जाने वाली टेबल की संख्या व टेबल पर लगाए जाने वाले कर्मचारियों की संख्या पर मंथन किया।

डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि दो मई को होने वाली मतगणना को सुचिता पूर्ण, सकुशल संपन्न कराने हेतु अधिकारी अभी से कमर कस लें। मतगणना में टेबल व उनपर लगाए जाने वाली कर्मचारियों की संख्या का रोड मैप तैयार कर ले। उन्होंने कहा कि जितनी अच्छी व जबरदस्त प्लानिंग होगी इतना ही मतगणना के दिन आसानी होगी। उन्होंने कहा कि मतगणना के लिए राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जा सके।

मुख्य विकास अधिकारी अरविंद सिंह ने मतगणना की बारीकियों की जानकारी दी। मतगणना कराने को लेकर ब्लॉक बार अपनी-अपनी कार्ययोजना तैयार कर ले और जहां आवश्यकता हो वहां जिला निर्वाचन अधिकारी व उनका मार्गदर्शन भी प्राप्त कर लें।

बैठक में सीडीओ अरविंद सिंह, उप जिला निर्वाचन अधिकारी एडीएम अरुण कुमार सिंह, पीडी आर के चौधरी, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी रत्नेश चंद्र, बीएसए बुद्ध प्रिय सिंह, सभी एसडीएम सभी तहसीलदार सभी खंड विकास अधिकारी मौजूद रहे।

By nit

Exit mobile version