रात में काेराेना की पॉजिटिव रिपोर्ट आई, सुबह महिला फांसी पर लटकी मिली | New India Times

हिमांशु सक्सेना, ग्वालियर (मप्र), NIT:

रात में काेराेना की पॉजिटिव रिपोर्ट आई, सुबह महिला फांसी पर लटकी मिली | New India Times

ग्वालियर चंदन नगर के ठाकुर मोहल्ले में रविवार की सुबह एक 52 साल की महिला घर के कमरे में फांसी पर लटकी मिली। रात को आई रिपाेर्ट में महिला के काेराेना संक्रमित हाेने की पुष्टि हुई थी। आशंका जताई जा रही है कि मृतिका ने दहशत में आत्महत्या की है। ग्वालियर थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

ग्वालियर थाना प्रभारी दीपक यादव ने बताया कि चंदन नगर ठाकुर मोहल्ले में निवास करने वाली 52 साल की महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतिका के घरवालों ने बताया कि दो दिन पहले महिला को संक्रमण के लक्षण नजर आए थे। महिला की जांच कराने पर शनिवार की रात को पॉजिटिव रिपोर्ट आए थी। संक्रमित होने की बात सुनकर महिला दहशत में आ गई। घरवालों ने एक कमरे में ही उसे आइसोलेट कर दिया। रात में ही महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

मृतिका के काेराेना पॉजिटिव होने की बात सुनकर जांच करने के लिए पहुंचे पुलिस अधिकारी व जवान सकते में आ गए। इसकी सूचना वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को दी गई। नगर निगम से पीपीई किट में टीम बुलाकर फांसी के फंदे पर लटक रहे महिला के शव को उतारकर पीएम कराने के लिए डेड हाउस भेजा गया। आशंका है कि कोरोना पॉजिटिव होने से महिला डिप्रेशन चली गई, और उसने आत्महत्या कर ली। टीआइ प्रशांत ने बताया कि महिला के शव का पीएम कराया है। ग्वालियर थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। पुलिस आत्महत्या का वास्तविक कारण पता लगाने के लिए जांच कर रही है।

By nit

Exit mobile version